Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कुख्‍यात यशपाल को लेकर मेरठ पुलिस एक्‍शन में
  • देहरादून

कुख्‍यात यशपाल को लेकर मेरठ पुलिस एक्‍शन में

RNS INDIA NEWS 25/04/2022
rns featured image new

देहरादून। वेस्ट यूपी के भू माफिया यशपाल तोमर पर अब मेरठ में भी एक्शन शुरू कर दिया है। मेरठ पुलिस ने यशपाल तोमर की करोड़ों की संपत्तियों को कुर्क करने की एक्सरसाइज तेज कर दी है। यह कार्रवाई उत्तराखंड एसटीएफ के 153 करोड़ की संपत्तियां कुर्क करने के बाद की जा रही है। मेरठ पुलिस ने एसटीएफ से भी संपर्क साधा है।
उधर, यशपाल के राइट हैंड की तलाश में एसटीएफ जगह-जगह दबिश दे रही है। एसटीएफ की जांच के बाद वेस्ट यूपी के गांव रमाला थाना बरनाला, जिला बागपत निवासी भू माफिया यशपाल तोमर की 153 करोड़ की संपत्तियों को कुर्क करने के आदेश जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने दिए थे। इसके बाद संपत्तियों को कुर्क कर लिया गया था। भू माफिया के कई चौपहिया वाहनों को भी एसटीएफ हरिद्वार ले आई थी। एसटीएफ की कार्रवाई के बाद मेरठ पुलिस की सक्रिय हो गई थी, जब जांच शुरू हुई तब 19 मुकदमे मेरठ के अलग-अलग थाने कोतवाली में दर्ज होने की बात सामने आई। मेरठ के एसएसपी प्रभाकर चौधरी अब यशपाल के नेटवर्क की कुंडली बांचने में खुद जुटे हैं और एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह से भी संपर्क साधा है। एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने समाचार एजेंसी आरएनएस को बताया कि मेरठ पुलिस ने भी यशपाल के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। करोड़ों की संपत्तियां मेरठ पुलिस की जांच के दौरान भी सामने आई है, जिन्हें कुर्क करने के लिए मेरठ पुलिस अपनी कार्रवाई को अंजाम देने में जुटी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महंगाई से शादियों की रौनक पड़ने लगी है फीकी
Next: पाठ्यक्रम में विशेषज्ञों के सुझाव मांगे

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.