Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • कृतिका कुल्हारी ने पोषण तालिका का किया विमोचन
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

कृतिका कुल्हारी ने पोषण तालिका का किया विमोचन

RNS INDIA NEWS 12/07/2021
rns featured image new

 

आरएनएस ब्यूरो सोलन। उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हारी ने कहा कि माता एवं शिशु के पूर्ण स्वास्थ्य में ही पोषण अभियान की सफलता निहित है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए यह आवश्यक है कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की महिला एवं बाल कल्याण से सम्बन्धित योजनाएं पात्र वर्गों तक समय पर पहुंचे।

उपायुक्त आज महिला एवं बाल विकास विभाग सोलन द्वारा प्रकाशित पोषण तालिका के विमोचन के अवसर पर उपस्थित समेकित बाल विकास परियोजना अधिकारियों, आंगनबाड़ी पर्यवेक्षकों, कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को सम्बोधित कर रहीं थीं।

 

 

उन्होंने इस अवसर पर सोलन के ग्रामीण एवं शहरी वृत्त की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पोषण तालिका वितरित की और आशा जताई कि इसके प्रयोग से अभियान के उद्देश्य पूर्ण करने में सहायता मिलेगी।
कृतिका कुल्हारी ने कहा कि महिला एवं बाल विकास के लिए कार्यान्वित की जा रही योजनाओं को विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर तक पहुंचाने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं से आग्रह किया कि गांवों में महिलाओं व बच्चों को पोषण तालिका के अनुसार संतुलित आहार लेने के लिए प्रेरित करें ताकि ‘सही पोषण, देश रोशन’ की परिकल्पना को साकार किया जा सके।

उपायुक्त ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं ने कोविड-19 संकटकाल में न केवल लोगों को नियम पालन के प्रति जागरूक बनाया अपितु रोग से सम्बन्धित डाटा एकत्र करने एवं रोगियों तक दवा एवं किट पहुंचाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने आशा जताई कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं भविष्य में भी पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण की भावना के साथ कार्य करती रहेंगी।
कृतिका कुल्हारी ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं कार्य क्षेत्र में आ रही समस्याएं उनके ध्यान में ला सकती हैं ताकि इनका समयबद्ध समाधान किया जा सके।

जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेंद्र तेगटा ने इस अवसर पर पोषण तालिका की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि पोषण तालिका के प्रयोग से पोषण अभियान के माध्यम से बच्चों को स्वस्थ रखने में सहायता मिलेगी। उन्होंने पोषण तालिका के प्रयोग की समुचित जानकारी प्रदान की।
इस अवसर पर सीडीपीओ सोलन पदम देव शर्मा, सीडीपीओ कण्डाघाट पवन गुप्ता, सीडीपीओ धर्मपुर बीना, सुपरवाईजर सुषमा, वन्दना, भूमिका, हीरा देवी, लज्या बिन्द्रा, जिला समन्वयक रेखा शर्मा, जिला सहायक समन्वयक राकेश ठाकुर सहित सोलन जिला के ग्रामीण एवं शहरी वृत्तों की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जिला स्तरीय सार्वजनिक वितरण एवं सतर्कता समिति की बैठक आयोजि
Next: बाहरा विश्वविद्यालय में फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम आयोजित

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.