Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कृषि को बढ़ावा देने हेतु उत्तराखंड में चकबंदी लागू की जाएगी: जोशी
  • देहरादून

कृषि को बढ़ावा देने हेतु उत्तराखंड में चकबंदी लागू की जाएगी: जोशी

RNS INDIA NEWS 12/05/2022
default featured image

विकासनगर। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रदेश सरकार कृषि को बढ़ावा देकर गांवों से पलायन रोकने पर गंभीरता से काम कर रही है। इसके लिए सरकार ने चकबंदी लागू करने का निर्णय लिया है। चकबंदी लागू करने के बाद मैदानी और पहाड़ी क्षेत्रों की जलवायु के अनुकूल फसलों के उत्पादन को बढ़ावा दिया जाएगा। बुधवार को सेलाकुई में सगंध पौधा केंद्र की ओर से आयोजित भंगजीरा का नगदी फसल कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कृषि मंत्री ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में कृषि को बढ़ावा देने के लिए चकबंदी लागू किया जाना जरूरी है। इसके लिए सरकार चरणबद्ध तरीके से काम कर रही है। इसके साथ ही किसानों की दी जाने वाली सब्सिडी भी बढ़ाई जाएगी। कहा कि प्रदेश के किसानों को हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर सब्सिडी दी जाएगी। इससे करीब 32 करोड़ रुपये का भार बढ़ेगा। पहाड़ी क्षेत्रों में उद्यानिकी को बढ़ावा देने के लिए भी सरकार संकल्पित है। इसके लिए सबसे पहले उद्यान विभाग के उन 160 कर्मचारियों को पहाड़ी जिलों में भेजा जाएगा, जो लंबे समय से देहरादून में संबद्ध हैं। कहा कि बंजर जमीन को सगंध खेती माध्यम से हरा भरा करने के लिए सरकार काम कर रही है। इसके लिए सगंध पौधा केंद्र पहाड़ी क्षेत्र में पहाड़ी क्षेत्रों में होने वाले सगंध पौधों की नर्सरी तैयार कर रहा है। कृषि मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के हर संभव प्रयास कर रही है। केंद्र सरकार से मिलने वाली किसान सम्मान निधि में प्रदेश सरकार भी दो हजार रुपये का अतिरिक्त अंशदान देगी। उन्होंने कहा कि आने वाले पांच साल में प्रदेश के पर्वतीय जिलों को भी कृषि और बागवानी के क्षेत्र में उन्नत बनाया जाएगा। इस दौरान सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर, केदारनाथ की पूर्व विधायक आशा नौटियाल, सगंध पौधा केंद्र प्रभारी डा. नृपेंद्र चौहान, अपर सचिव प्रशांत अस्थाना, रामविलास यादव, भगत सिंह राठौर, अनिल नौटियाल, सुखदेव फर्सवाण आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शक्ति नहर में डूबे युवक का शव बरामद
Next: बंद घर में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, चोरी के जेवरातों के साथ एक गिरफ्तार

Related Post

default featured image
  • देहरादून

धोखाधड़ी के आरोप में पूर्व सैनिक पर केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

मार्शल आर्ट में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • देहरादून

कार रेंटल सेंटर पर छापा, निजी वाहनों की चाबियां जब्त

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • धोखाधड़ी के आरोप में पूर्व सैनिक पर केस दर्ज
  • लोधिया क्रिकेट मैदान में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • आयकर स्लैब में बदलाव न होने पर शिक्षक-कर्मचारी संगठन ने जताई नाराजगी
  • पोक्सो मामले में आरोपी गुरुग्राम से गिरफ्तार, नाबालिग किशोरी आरोपी के कब्जे से बरामद
  • केंद्रीय बजट में उद्योगपतियों का रखा ध्यान, आम जनता की उपेक्षा: भूपेंद्र भोज
  • बग्वाली पोखर क्षेत्र में सोलर प्लांटों का फायर रिस्क निरीक्षण

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.