Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कृषि बिल पर कांग्रेस अपने जाल में फंसी: भगत
  • देहरादून

कृषि बिल पर कांग्रेस अपने जाल में फंसी: भगत

RNS INDIA NEWS 20/09/2020
Banshidhar bhagat

हरीश रावत के पास कहने को कुछ नहीं रहा तो किया मौन धारण

देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कृषि बिल पर कांग्रेस व कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस जो पहले खुद कृषि बिल के समर्थन में थी अब उसका विरोध कर अपने ही जाल में फँस गई है और जब कांग्रेस के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश रावत के पास कहने को कुछ नहीं रहा तो उन्होंने मौन धारण कर लिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा द्वारा संसद में लाए गए कृषि बिल ऐतिहासिक हैं और इससे किसानों को बहुत फायदा मिलेगा। इससे उनकी आमदनी व उत्पादन दोनों में वृद्धि होगी। साथ ही वे न्यूनतम समर्थन मूल्य और बिचैलियों के मकड़ जाल से भी मुक्त हो जाएँगे। उन्होंने कहा कि इसका लाभ उत्तराखंड के किसानों को भी मिलेगा व प्रदेश में कृषि के विकास में भी नई व्यवस्था फायदेमंद होगी। श्री भगत ने कहा कि इन बिलों का विरोध कर कांग्रेस के दोहरे चरित्र व धोखा देने आदत का फिर खुलासा हुआ है। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में सरकार में आने पर ये बिल लाने का वायदा किया था और इसे अपने घोषणा पत्र में भी शामिल किया था। लेकिन अब जब प्रधानमंत्री श्री मोदी की सरकार ये बिल लाई है तो कांग्रेस इनका विरोध कर रही है। इससे स्पष्ट है कि कांग्रेस के खाने के और दिखाने के दाँत हमेशा अलग अलग रहे हैं। कांग्रेस कभी भी जनता से किए वायदे पूरे नहीं करती। श्री भगत ने पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस राष्ट्रीय महा सचिव हरीश रावत के मौन पर टिप्पणी करते हुए कहा कि जब बोलने को कुछ नहीं होता तो मौन रहना मजबूरी बन जाती है। श्री रावत ने मौन रह कर बोलने से भी बचने व उसकी खबर भी बन जाने की सोच के साथ मौन का नाटक किया। यह बात अलग है कि उनकी पार्टी के कई नेता मौन के समय मोबाईल फोनो पर बात करते हुए कैमरों में कैद हो गए ।यह भी कांग्रेस का दोहरा चरित्र ही दिखाता है। लेकिन इस सारे घटना क्रम से साफ हो गया है कि कांग्रेस दोहरे चरित्र की पार्टी होने के साथ साथ बिचैलियों के साथ है, किसानों के नहीं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाजपा 3 अक्तूबर से प्रदेश में सभी मंडलों में प्रशिक्षण वर्ग आयोजित करेगी
Next: ब्रांडेड बताकर बेचा जा रहा था नकली माल, पुलिस ने की कार्रवाई

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.