Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • कृषि भूमि में अवैध कब्जे को लेकर चार के खिलाफ मुकदमा
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

कृषि भूमि में अवैध कब्जे को लेकर चार के खिलाफ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 28/07/2020
rns featured image new

अल्मोड़ा। तहसील के ग्राम ‌बलियाली में कृषि भूमि में अवैध कब्जे को लेकर हुए विवाद के बाद चार लोगों के खिलाफ प्रशासन ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोप है कि विवाद के दौरान फायरिंग कर दहशत फैलाने की भी कोशिश की गई। मौके से एक पिस्टल दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक आरोपी फरार है। जानकारी के अनुसार बलियाली में ग्रामीणों की संयुक्त भूमि है। भूमि में साझेदार दो भाई अपने हिस्से की जमीन बेचना चाहते हैं। इसके लिए कुछ बाहरी लोगों के साथ उनका एग्रीमेंट हो चुका था। बीते सोमवार को कुछ ग्रामीणों ने तहसील मुख्यालय रानीखेत पहुंचकर एसडीएम से कुछ बाहरी लोगों पर डराने-धमकाने का आरोप लगाया था। देर शाम बाहर से बलियाली पहुंचे कुछ लोगों का इस मुद्दे को लेकर ग्रामीणों से विवाद हो गया। ग्रामीणों का आरोप था कि बाहर से आए लोगों ने फायरिंग कर दी। देर रात तक हंगामा चलने बाद आरोपी फरार हो गए। इसके बाद ग्रामीणों ने घटना के विरोध में पटवारी चौकी पर हंगामा काटा। रात में ही ग्रामीणों ने चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। नायब तहसीलदार दलीप सिंह ने बताया कि फायरिंग के प्रमाण नहीं मिले हैं। ग्रामीणों ने गरमपानी निवासी पंकज त्रिपाठी और भाष्कर पांडे के साथ ही दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। नायब तहसीलदार के अनुसार अज्ञात दोनों आरोपियों की पहचान तल्ला रामगड़ निवासी हुसैन नवाब और भवाली निवासी आशीष कुमार के रूप में हुई। चारों के खिलाफ 504, 509, 354, 506 सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। जबकि फरार आरोपी की तलाश चल रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डा. ललित जलाल को मिला बैस्ट रिसर्चर अवार्ड
Next: कोरोना महामारी में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को तुरंत मिलेगी अस्थायी पेंशन: जितेंद्र सिंह

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-15 at 15.21.21_11zon
  • अल्मोड़ा

एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • ग्राम पंचायत अथरबनी के उपप्रधान बने रमेश सिंह भोज
  • मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, 13 अगस्त तक करें दावा और आपत्ति दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.