Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • कोरोना महामारी में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को तुरंत मिलेगी अस्थायी पेंशन: जितेंद्र सिंह
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

कोरोना महामारी में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को तुरंत मिलेगी अस्थायी पेंशन: जितेंद्र सिंह

RNS INDIA NEWS 28/07/2020
jit

नई दिल्ली, 28 जुलाई (आरएनएस)। केंद्रीय कार्मिक मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोमवार को कहा कि कोरोना महामारी के दौरान सेवानिवृत्त होने वाले केंद्रीय कर्मचारियों को उस वक्त तक अनंतिम या अस्थायी पेंशन मिलेगी जब तक उनकी नियमित पेंशन भुगतान आदेश (पीपीओ) जारी नहीं हो जाता और अन्य औपचारिकताएं पूरी नहीं हो जातीं।
उन्होंने कहा कि यह फैसला इसलिए लिया गया क्योंकि महामारी और लॉकडाउन के चलते सरकारी कर्मचारी को मुख्यालय में पेंशन फॉर्म जमा करने या फिर समय पर संबंधित भुगतान एवं अकाउंट कार्यालय में सर्विस बुक के साथ दावा फॉर्म की हार्ड कॉपी भेजने में दिक्कत हो सकती है। साथ ही दोनों ही कार्यालयों के अलग-अलग शहर में होने पर और अधिक परेशानी हो सकती है। सिंह ने कहा कि यह फैसला केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) के लिए बहुत ही उचित है क्योंकि उनकी तैनाती बदलती रहती है और उनके मुख्यालय भी भुगतान एवं अकाउंट कार्यालय से अलग शहरों में होते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद पेंशन और पेंशनर्स कल्याण विभाग अपग्रेड हुआ है। साथ ही सेवानिवृत्त कर्मचारियों को बिना एक दिन की भी देरी के पीपीओ जारी करने में भी सक्षम हुआ है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कृषि भूमि में अवैध कब्जे को लेकर चार के खिलाफ मुकदमा
Next: रानीखेत में कंटेनमेंट एरिया में फिर बढ़े कोरोना के मरीज

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

पर्यटन उत्तराखण्ड की आर्थिकी के महत्त्वपूर्ण स्रोतों में से एक है: मुख्य सचिव

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

SIR के पहले चरण के बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • ग्राम पंचायत अथरबनी के उपप्रधान बने रमेश सिंह भोज
  • मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, 13 अगस्त तक करें दावा और आपत्ति दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.