Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • कृषि औद्योगिक एवं पर्यटन विकास मेले के चौथे दिन संगीता ढौंडियाल व दर्शन फर्स्वाण के गीतों पर झूमे दर्शक
  • रुद्रप्रयाग

कृषि औद्योगिक एवं पर्यटन विकास मेले के चौथे दिन संगीता ढौंडियाल व दर्शन फर्स्वाण के गीतों पर झूमे दर्शक

RNS INDIA NEWS 25/11/2021
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। जखोली ब्लॉक मुख्यालय में आयोजित कृषि औद्योगिक एवं पर्यटन विकास मेले में चौथे दिन लोक गायिका संगीता ढौडियाल व दर्शन फर्स्वाण के गीतों पर दर्शक झूम उठे। चौथे दिन मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य भारत भूषण भट्ट ने रिबन काट कर व दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया है। उन्होंने मेले को भव्य रूप देने के लिए ब्लाक प्रमुख प्रदीप थपलियाल व समस्त मेला समिति को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन से जहां क्षेत्रीय लोगों का पारस्परिक मिलन होता है वहीं क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होते हैं। मेला संयोजक प्रमुख प्रदीप थपलियाल ने अतिथियों व स्थानीय लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में मेले को ओर भव्य रूप दिया जायेगा। उन्होंने लोगों से विभागीय स्टालों से जानकारी लेने व उनका लाभ उठाने का आह्वान किया है। इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि जिपंस खलियाण मंजू सेमवाल, जिपंस नरेन्द्र सिंह बिष्ट, जिपंस कुलदीप कण्डारी, जिपंस ज्योति थपलियाल, जिपंस कुसुम देवी, क्षेपंस पुनीता सेमवाल, संचालन कर रहे प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र भण्डारी, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख अर्जून गहरवार, ज्येष्ठ प्रमुख नागेन्द्र पंवार, कनिष्ठ प्रमुख कवीन्द्र सिंधवाल, क्षेपंस बलवीर रौथाण, अजय पुण्डीर, आशीष नेगी, क्षेपंस भूपेन्द्र भण्डारी, राज्य आंदोलनकारी हयात सिंह राणा, प्रधान शीला भण्डारी, विनोद थपलियाल, पूर्व क्षेपंस सम्पूर्णान्द सेमवाल, प्रधानाचार्य सतीश सेमवाल, विजय राणा, विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी व हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे। इससे पूर्व स्थानीय स्कूली बच्चों ने भी स्वागत गान के साथ ही गढ़वाली गीतों की प्रस्तुतियां दी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ओंकारेश्वर मंदिर में विराजे भगवान मद्महेश्वर
Next: 16 दिसंबर को वृहद रोजगार मेले का आयोजन

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

फूलों की खेती से महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.