Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कोटी-इच्छाड़ी-मीनस मोटर मार्ग पर सफर करना हुआ खतरनाक
  • देहरादून

कोटी-इच्छाड़ी-मीनस मोटर मार्ग पर सफर करना हुआ खतरनाक

RNS INDIA NEWS 19/08/2024
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)। जौनसार बावर क्षेत्र के 52 गांवों, मजरों और हिमाचल प्रदेश को जोड़ने वाला हरिपुर-कोटी-इच्छाड़ी-क्वानू-मीनस मोटर मार्ग चलने योग्य नहीं रह गया है। स्थानीय ग्रामीणों के बार-बार शिकायत के बाद जिम्मेदार महकमा और जनप्रतिनिधि ध्यान नहीं दे रहे हैं। इस मार्ग से जुड़े ग्रामीण लंबे समय से क्षेत्रीय विधायक व मुख्यमंत्री तक से मार्ग सुधारीकरण और चौड़ीकरण की मांग कर चुके हैं, लेकिन किसी ने ग्रामीणों के इस दर्द को गंभीरता से नहीं लिया। सरकार ने इसे स्टेट हाइवे तो घोषित कर दिया, लेकिन मार्ग के सुधार के कोई ठोस कदम नहीं उठाया। इस कारण 32 किलोमीटर लंबा यह मार्ग कई स्थानों पर बुरी तरह धंसा हुआ है। जल विद्युत परियोजना कोटी इच्छाड़ी के निर्माण के समय वर्ष 1962 में इस मार्ग का निर्माण हुआ था। इससे 52 गांव व मजरों के साथ ही हिमाचल प्रदेश को भी यातायात सुविधा का लाभ मिला था। छिबरौ पावर हाउस व कोटी इच्छाड़ी बांध को जाने का यह मुख्य मार्ग है। नए राज्य के अस्तित्व में आने के बाद सुरंग एवं विद्युत गृह खंड डाकपत्थर और लोनिवि साहिया के बीच मार्ग के स्वामित्व को लेकर खींचतान चली, जिस कारण मार्ग के रखरखाव पर ध्यान नहीं दिया गया। बाद में इसे स्टेट हाईवे घोषित कर लोक निर्माण विभाग को इसके रखरखाव की जिम्मेदारी सौंपी गई। लेकिन साल दर साल बद से बदतर हो रहे इस मार्ग की दशा सुधाने को लेकर कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। उधर, लोनिवि साहिया की अधिशासी अभियंता रचना थपलियाल ने कहा कि मार्ग के सुधारीकरण और चौड़ीकरण के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: टोंस चेतावनी निशान से 90 सेमी ऊपर बही
Next: आसन नदी के बीच टापू में फंसे पांच मजदूर

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शराब स्टोर का सेल्स मैनेजर 15 लाख की शराब गायब कर फरार

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
  • शराब स्टोर का सेल्स मैनेजर 15 लाख की शराब गायब कर फरार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.