Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पांच घंटे रहा बाधित, मलबा हटाने में छूटे पसीने
  • पौड़ी

कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पांच घंटे रहा बाधित, मलबा हटाने में छूटे पसीने

RNS INDIA NEWS 09/07/2026
rns featured image new

कोटद्वार(आरएनएस)। बारिश ने पहाड़ के यातायात पर ब्रेक लगा दिए। बुधवार को रातभर और बृहस्पतिवार सुबह से तेज बारिश हुई। पौड़ी नेशनल हाईवे पर कई जगह मलबा और बोल्डर आने से करीब पांच घंटे तक यातायात ठप रहा। लक्ष्मणझूला-दुगड्डा-धुमाकोट स्टेट हाईवे-9 सहित कई अन्य संपर्क मार्ग भी भूस्खलन और पेड़ गिरने से बाधित रहे। एनएच और लोनिवि की टीमों ने जेसीबी व पोकलेन से मलबा हटाकर मार्गों पर आवाजाही शुरू कराई।
पौड़ी नेशनल हाईवे पर सिद्धबली मंदिर के समीप, लालपुल से आगे, पांचवें मील रपटा, दुर्गादेवी मंदिर, भदालीखाल स्थित उबाणी पेयजल स्रोत और गुमखाल-सतपुली के बीच कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ। गुमखाल और सतपुली के बीच सतपुली मल्ली व बैरगांव में भी मलबा और बोल्डर सड़क पर आ गए। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने सिद्धबली, दुगड्डा, गुमखाल और सतपुली चेकपोस्ट पर बैरिकेडिंग कर वाहनों की आवाजाही रोक दी। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
एनएच प्रशासन की मशीनों से रात में ही मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया था। कोटद्वार-दुगड्डा मार्ग पर सुबह 7:30 बजे, दुगड्डा-गुमखाल के बीच 8:30 बजे एवं गुमखाल-सतपुली मार्ग पर सुबह करीब 10 बजे यातायात सुचारु हो सका। एनएच खंड लोनिवि धुमाकोट के कनिष्ठ अभियंता आशीष कुमार सैनी ने बताया कि कोटद्वार से सतपुली के बीच छह स्थानों पर मलबा और बोल्डर आने से मार्ग बाधित हुआ था। विभागीय टीम ने मशीनों की सहायता से सभी अवरोध हटाकर यातायात बहाल कर दिया है।
वहीं, लक्ष्मणझूला-दुगड्डा-धुमाकोट स्टेट हाईवे-9 पर साझासैंण स्थित ब्लॉक मुख्यालय के पास पेड़ गिरने से सड़क कई घंटे बंद रही। लोनिवि दुगड्डा की टीम ने सुबह करीब नौ बजे पेड़ हटाकर यातायात बहाल किया। उधर, सतपुली-दुधारखाल मोटर मार्ग पर मां शेरावाली मंदिर के समीप एनएच-534 चौड़ीकरण की कटिंग से मलबा सड़क पर आ गया। दंगलेश्वर पुल के पास खैरासैंण तिराहे पर भी मलबा आने से मार्ग बाधित रहा, जिसे सुबह करीब 10 बजे जेसीबी की मदद से साफ किया गया।
उधर, बैजरो-चौखाल-उफरैंखाल-गैरसैंण मार्ग पर सिलोली के पास बुधवार रात से भूस्खलन के कारण आवाजाही ठप रही। घंटों तक यात्री फंसे रहे। पोखड़ा और उफरैंखाल के बीच चौड़ीकरण कार्य वाले हिस्सों में भी लगातार मलबा गिरने से परेशानी बनी रही।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चार घंटे की बरसात से चारों ओर जल भराव, भूकटाव से लोग बेहाल
Next: एनडीपीएस एक्ट का वारंटी पुलिस की घेराबंदी में गिरफ्तार, बैरियर लगाकर दबोचा

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

आयोग से चयनित एलटी शिक्षकों को 20 साल बाद मिला वरिष्ठता का अधिकार

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

प्रवेश द्वार पर लिखे नाम पर विवाद, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी तहरीर

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

जनपद के सभी होमस्टे का होगा भौतिक सत्यापन, तय की जाएंगी श्रेणी

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.