Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • कोसी नदी में सिल्ट आ जाने से स्थापित तीनों पंप रहे ठप
  • अल्मोड़ा

कोसी नदी में सिल्ट आ जाने से स्थापित तीनों पंप रहे ठप

RNS INDIA NEWS 21/05/2021
rns featured image new

अल्मोड़ा। कोसी नदी में सिल्ट आ जाने से वहां स्थापित तीनों पंप शुक्रवार को ठप रहे। फलस्वरूप नगर क्षेत्रों के जलाशयों के लिए पंपिंग नहीं हो पाई। इससे नगर व इससे आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की 1.10 लाख आबादी को पेयजल आपूर्ति नहीं हुई। इससे लोगों को काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने आसपास के नौलों व धारों से पेयजल भरकर जैसे तैसे काम चलाया। गुरुवार की देर सायं दौलाघट क्षेत्र में हुई तेज बारिश से अत्यधिक सिल्ट आ जाने से कोसी नदी में स्थापित तीनों पंपों ने गुरुवार रात 8.30 बजे से काम करना बंद कर दिया। इससे नगर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित जलाशयों के लिए पेयजल पंपिंग नहीं हो पाई। परिणाम स्वरूप नगर व आसपास के क्षेत्रों के उपभोक्ताओं के लिए पेयजल आपूर्ति नहीं हो पाई। इसके चलते उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों ने अपने-अपने आसपास के क्षेत्रों में स्थित नौलों व धारों से पानी भरकर काम चलाया। इधर शुक्रवार की सुबह जल संस्थान के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचे, जहां बैराज के गेट खोलकर सिल्ट बहाई जा रही है।

बार-बार आ रही सिल्ट के निदान को करें उपाय
जन अधिकार मंच के संयोजक त्रिलोचन जोशी तथा हिंदू जागरण मंच के अध्यक्ष अभय साह ने कोसी नदी में हर बारिश में आ रही सिल्ट की समस्या का स्थायी समाधान के लिए कारगर उपाय किए जाने की मांग उठाई है। मंच के संयोजक त्रिलोचन जोशी का कहना है कि करोड़ों रूपए इंटेकवेल में खर्च करने के बाद भी नगर की जनता को पेयजल समस्या का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान कर लोगों को नियमित पेयजल आपूर्ति की मांग विभागीय अधिकारियों से की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी पूर्व पीएम राजीव गांधी को श्रद्धांजलि
Next: कोरोना अपडेट उत्तराखंड: 3626 नए मामले, 8731 ने जीती कोरोना से जंग

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.