Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कोलकाता से साइबर ठगी का किंग गिरफ्तार
  • देहरादून

कोलकाता से साइबर ठगी का किंग गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/02/2021
rns featured image new

देहरादून। साइबर हैकिंग कर ठगी के अपराधों से जुड़े नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए उत्तराखंड एसटीएफ लगातार कार्रवाई कर रही है। अभी कुछ वक्त पहले तमिलनाडु में सफल ऑपरेशन के बाद टीम ने कोलकाता में साइबर ठगी के शातिर को गिरफ्तार कर लिया है। एसटीएफ और साइबर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कोलकाता के 24 परगना से साइबर है। किंग गिरोह के मास्टरमाइंड अनिकेत चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया है। एसटीएफ की गिरफ्त में आए मास्टरमाइंड अनिकेत चक्रवर्ती पर पिछले दिनों उत्तराखंड के चंपावत जिले में एक व्यक्ति को फर्जी एसएमएस भेजकर इंटरनेट बैंकिंग का एक्सेस प्राप्त कर बैंक खाते से 30 लाख रुपए की ठगी करने का आरोप है। एसटीएफ अधिकारियों के मुताबिक साइबर क्राइम का मास्टरमाइंड अनिकेत चक्रवर्ती कोलकाता के दो अलग-अलग बैंकों का खाता प्रयोग करता था। फिर अपने गिरोह के सदस्यों की मदद से लोगों को फोन पर तरह-तरह लालच देता था। जब लोग इनके झांसे में आ जाते तो बैंक या कार्ड डिटेल मांगकर उनके खातों से रकम अपने अकाउंट में ट्रांसफर कर देते थे। प्रारंभिक जांच पड़ताल में पता चला है कि अंकित ने पिछले कुछ ही महीनों में एक करोड़ से अधिक की रकम की साइबर ठगी की है। एसटीएफ के मुताबिक, कोलकाता के अलग-अलग इंटरनेट बैंकों से सेंधमारी करने वाला अनिकेत चक्रवर्ती बहुत शातिर है। वह मिनटों में सामने वाले के बैंक अकाउंट से पैसे अपने अकाउंट में ट्रांसफर कर देता है। इस दौरान वह सामने वाले को अपनी बातों में उलझाकर रखता है ताकि उसे शक न हो. फिलहाल टीम को अनिकेत के अन्य साथियों की तलाश जारी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 5 रुपए मांगने पर पिता ने बेटी को दीवार पर पटककर मार डाला
Next: मुख्यमंत्री ने किया कैलाश ओमेगा कैंसर सेन्टर का शुभारम्भ

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.