Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • केएनयू जीआईसी में अतिक्रमण हटाने की मांग पकड़ने लगी जोर
  • पिथौरागढ़

केएनयू जीआईसी में अतिक्रमण हटाने की मांग पकड़ने लगी जोर

RNS INDIA NEWS 23/03/2022
rns featured image new

पिथौरागढ़। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के नाम पर बना केएनयू जीआईसी में अतिक्रमण हटाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। इस मामले में स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन भी सामने आया है। संगठन के पदाधिकारियों ने पीएम और सीएम को पत्र भेजकर जल्द यहां अतिक्रमण हटाने की मांग की है। कहा इस ऐतिहासिक स्कूल में कई अन्य संस्थाओं का निर्माण कार्य किया जा रहा है, जो किसी हालत में सही नहीं है।
उत्तराखंड स्वतंत्रतता सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन के पदाधिकारियों ने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र भेजा है। उन्होंने कहा केएनयू जीआईसी की नींव स्वतंत्रता सेनानी स्व. कृष्णानंद उप्रेती ने रखी थी। लेकिन वर्तमान में स्कूल परिसर में अन्य संस्थाएं खोलकर इसे नुकसान पहुंचाया जा रहा है। इस ऐतिहासिक स्कूल में नवोदय विद्यालय, खंड शिक्षा कार्यालय, इंजीनियरिंग कॉलेज, दिव्यांग भवन, शिक्षक भवन, गेस्टहाउस जैसी अन्य संस्थाओं का निर्माण किया गया है, जो सरासर अतिक्रमण है। पदाधिकारियों ने जल्द इन संस्थाओं को स्कूल परिसर से स्थानांतरित कर यहां बाउंड्रीवॉल निर्माण की मांग की है। चेतावनी देते हुए कहा जल्द अतिक्रमण नहीं हटा तो वे सड़कों पर उतरेंगे। इस मौके पर संगठन के संरक्षक हेम चंद्र शर्मा, संयोजक रमेश शर्मा, उप संयोजक दिवान सिंह वल्दिया, सलाहकार डॉ. जीके शर्मा, कल्याण सिंह दिगारी, नारायण सिंह दशौनी सहित कई लोग शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक की मौत
Next: शादी का झांसा देकर दुराचार करने के आरोपी की जमानत खारिज

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

वंचित राज्य आंदोलनकारियों की सूची जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 17/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नाबालिग की पहचान उजागर करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई शुरू

RNS INDIA NEWS 08/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.