Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति मनाएगी कोविड-19 के दिशा निर्देशों के अनुरुप दुर्गा महोत्सव
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति मनाएगी कोविड-19 के दिशा निर्देशों के अनुरुप दुर्गा महोत्सव

RNS INDIA NEWS 12/10/2020
IMG-20201012-WA0022

अल्मोड़ा। कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति द्वारा दिनांक 11 अक्टूबर 2020 को आगामी नवरात्रि में दुर्गा महोत्सव 2020 का आयोजन करने हेतु एक आम बैठक मानस कुटीर में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि दुर्गा महोत्सव 2020 का आयोजन कोविड-19 कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए एवं शासन प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों तथा गाइडलाइन का पालन करते हुए और सामाजिक दूरी का पालन करते हुए मनाया जाएगा। समिति की अध्यक्ष मंजू बिष्ट द्वारा अवगत कराया गया कि इस बार मूर्ति बाहर से न मंगा कर समिति द्वारा तैयार की जाएगी जिसमें समिति उपाध्यक्ष नीमा नगरकोटी के साथ सचिव रंजना भंडारी सदस्यों के सहयोग से मूर्ति का निर्माण करेंगे। सचिव वंदना सिंह ने सभी सदस्यों पदाधिकारियों तथा मोहल्ला निवासियों से अपील की कि उपरोक्त सभी पक्षों का ध्यान रखते हुए दुर्गा महोत्सव मनाया जाएगा एवं सभी के सहयोग की अपेक्षा की तथा। समिति के कानूनी सलाहकार दीवान सिंह बिष्ट द्वारा समिति के कार्यों की सराहना की तथा सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए दुर्गा महोत्सव मनाने की सहमति दी एवं सभी प्रकार के सहयोग का आश्वासन दिया गया । समिति के कोषाध्यक्ष भुवन चंद्र त्रिपाठी द्वारा अवगत कराया गया कि दुर्गा महोत्सव सभी सदस्यो एवं पदाधिकारियों के आर्थिक सहयोग से आयोजित किया जा रहा है सभी द्वारा आर्थिक के साथ-साथ मानसिक एवं शारीरिक सहयोग भी दिया जा रहा है। बैठक का समापन करते हुए महासचिव वंदना सिंह द्वारा सभी मोहल्ला वासियों को दुर्गा महोत्सव की बधाई दी व आयोजन को सफल बनाने की अपील की तथा समिति में उपस्थित सभी सदस्यों का भी धन्यवाद दिया। आज की बैठक में कानूनी सलाहकार दीवान सिंह बिष्ट, अध्यक्ष मंजू बिष्ट, संरक्षक कमल कुमार बिष्ट, उपाध्यक्ष नीमा नगरकोटी, कोषाध्यक्ष भुवन चंद्र त्रिपाठी, उपसचिव रंजना भंडारी, संयोजक ज्योति सतवाल, महासचिव वंदना सिंह, दीपक कांत पांडे, के के पांडे, रमेश चंद्र तिवारी, भावना त्रिपाठी, अनीता नेगी आदि सदस्य उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग के शिक्षक, कर्मचारियों ने कोविड-19 के अनुरूप व्यवहार की ली शपथ
Next: रक्षा मंत्री ने किया उत्तराखंड के आठ पुलों का वर्चुअल उद्घाटन

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेडी ने आगामी चुनाव की तैयारियों पर किया मंथन, मूल निवास और जल-जंगल के मुद्दों पर जोर

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.