Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • गांधी जयंती पर कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा ने किया माल्यार्पण एवं स्वच्छता कार्यक्रम
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

गांधी जयंती पर कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा ने किया माल्यार्पण एवं स्वच्छता कार्यक्रम

RNS INDIA NEWS 02/10/2020
IMG-20201002-WA0058.jpg

कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा द्वारा आज दिनांक 2 अक्टूबर 2020 को गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता अभियान का कार्यक्रम जारी रखा है। समिति के सभी सदस्यों एवं मानस पब्लिक स्कूल के शिक्षकों द्वारा सुबह 6:00 बजे से बालेश्वर शिव मंदिर से ओम अपार्टमेंट्स तक स्वच्छता कार्यक्रम चलाया गया। स्वच्छता अभियान के पश्चात समिति के सभी सदस्यों तथा मानस पब्लिक स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर झंडारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया एवं माल्यार्पण किया गया और संकल्प लिया कि हमें अपने महान स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा दिखाए गए रास्ते पर चलना चाहिए।समिति के संरक्षक कमल कुमार बिष्ट ने कहा कि महात्मा गांधी कहते थे कि हमारा देश स्वस्थ रहना चाहिए एवं सत्य अहिंसा के बल पर हमें हमेशा आगे बढ़ना चाहिए। गांधी जी के स्वच्छता अभियान को एवं हमारे प्रधानमंत्री मोदी द्वारा भी पूरे देश में स्वच्छता का अभियान चलाया गया है उसी को आगे बढ़ाते हुए कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति द्वारा विगत कई माह से लगातार स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। हमारा यह दायित्व बनता है कि हम अपने घर के आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखें तथा समाज में भी सभी लोगों को यह चाहिए कि स्वच्छता को लेकर जागरूक रहें तभी हम विकास कर पाएंगे तथा बीमारियों से लड़ पाएंगे। वर्तमान कोरोना काल में  कार्यक्रम बृहद रूप से चलाए जाने संभव नहीं है इसलिए धीरे-धीरे लगातार स्वच्छता अभियान पर जोर दिया जा रहा है एवं उसके अलावा वृक्षारोपण का कार्यक्रम भी लगातार जारी हैं। समिति का उद्देश्य है कि हम लगातार इस क्षेत्र में कार्य करते रहें तथा आने वाले समय में समाज को एक संदेश दे सकें एवं अपने क्षेत्र अपने देश एवं अपने राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकें। । आज के इस कार्यक्रम में मानस पब्लिक स्कूल की समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं एवं कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति के संरक्षक कमल कुमार बिष्ट, दीपक कांत पांडे, नीमा नगरकोटी, ज्योति सतवाल, वंदना सिंह, मंजू बिष्ट, मानस पब्लिक स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाएं भास्कर बहुगुणा, दिव्या, लक्ष्मी नगरकोटी, उमा पूना, कविता, पूजा टम्टा, रेखा भट्ट आदि लोग उपस्थित थे ।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विधायक दुष्कर्म प्रकरण में सिनर्जी अस्पताल कर्मचारियों के बयान दर्ज
Next: सीएयू ने किया घरेलू सत्र के लिए गेस्ट प्लेयर का चयन

Related Post

CM dhami image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 10.08 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.