Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • गाँधी जयंती पर कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति करेगी सफाई कार्यक्रम
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

गाँधी जयंती पर कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति करेगी सफाई कार्यक्रम

RNS INDIA NEWS 29/09/2020
rns featured image new

अल्मोड़ा। कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति द्वारा दिनांक 27 सितंबर 2020 को एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि दिनांक 2 अक्टूबर 2020 को गांधी जयंती के पावन पर्व के अवसर पर स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया जाएगा इस दिन बालेश्वर वार्ड में शिव मंदिर से ओम अपार्टमेंट तक सफाई का कार्य किया जाएगा तत्पश्चात गांधीजी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को याद करते हुए माल्यार्पण कार्यक्रम किया जाएगा। उक्त बैठक में समिति पदाधिकारियों तथा उपस्थित सदस्यों द्वारा यह निर्णय लिया गया कि आगामी भविष्य में नशा उन्मूलन के खिलाफ राहत कार्य करने की आवश्यकता है क्योंकि आज हमारे युवा पीढ़ी में नशाखोरी का प्रचलन बढ़ता जा रहा है। हमारे वेद पुराण, गीता, महाभारत जैसे संदेश देने वाले हमारी संस्कृति को आज हम भूलते जा रहे हैं तथा हमारी युवा पीढ़ी नशाखोरी की गिरफ्त में जा रही है जो की बहुत ही दुखद एवं आश्चर्यजनक भी है। इसी को दूर करने के लिए समिति द्वारा प्रयास किया जा रहा है एवं युवाओं में नशाखोरी को रोकने के लिए कोरोनाकाल के पश्चात वृहद कार्यक्रम चलाए जाएंगे। समिति द्वारा चलाए जा रहे इस कार्यक्रम में मानस पब्लिक स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाएं भी सहयोग कर रही है। आज बैठक में समिति के संरक्षक कमल कुमार बिष्ट, अध्यक्ष मंजू बिष्ट, उपाध्यक्ष नीमा नगरकोटी, महासचिव वंदना सिंह, कोषाध्यक्ष भुवन त्रिपाठी, सयोंजक ज्योति सतवाल, एवं दीपक कांत पांडे, रमेश तिवारी, भावना त्रिपाठी, भगवती तिवारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ट्रंप ने यूएस में 2016-17 में 750 डॉलर दिया इनकम टैक्स, भारत में किया 1,45,400 अमेरिकी डॉलर का भुगतान
Next: पुलिस विभाग में प्रमोशन, 32 सब इंस्पेक्टर बने इंस्पेक्टर

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 16.06.11_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.