Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • किशोर स्वास्थ्य एवं जीवन कौशल विकास कार्यशाला के तीसरे दिन बालिकाओं में किशोरावस्था की समस्याओं पर हुई चर्चा
  • अल्मोड़ा

किशोर स्वास्थ्य एवं जीवन कौशल विकास कार्यशाला के तीसरे दिन बालिकाओं में किशोरावस्था की समस्याओं पर हुई चर्चा

RNS INDIA NEWS 09/09/2022
WhatsApp Image 2022-09-09 at 8.17.08 AM

अल्मोड़ा। गुरुवार 08 सितम्बर को प्रो0 भीमा मनराल के निर्देशन में लक्ष्मी देवी टम्टा महिला अध्ययन एवं शोध केन्द्र, शिक्षा संकाय सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के तत्वाधान में किशोर स्वास्थ्य एवं जीवन कौशल विकास विषय पर संचालित की जा रही पाँच दिवसीय कार्यशाला के तृतीय दिवस का आयोजन राजा आनन्द सिंह राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज, अल्मोड़ा में किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ० संगीता पवार द्वारा किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ० सावित्री टम्टा द्वारा कहा गया कि बालिकाओं में किशोरावस्था में होने वाले परिवर्तनों को ध्यान में रखते हुये बच्चों की समस्याओं को सुना जाना चाहिए। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि डॉ मधुलता नयाल, विभागाध्यक्ष मनोविज्ञान विभाग द्वारा किशोरियों को किशोरावस्था की समस्याओं, उनके कारण एवं निवारण पर विस्तृत चर्चा की गई। किशोरावस्था में किशोरियों की शारीरिक, मानसिक बदलावों के कारण के बारे में बताया गया कि किस प्रकार किशोरियों की स्वास्थ्य, साफ-सफाई एवं सही पोषण की यदि सही व्यवस्था हो तो देश की मातृ शक्ति देश को मजबूत आधार प्रदान कर सकती है शोध छात्र एवं उत्तराखण्ड के पैड मैन के नाम के विख्यात आशीष पंत द्वारा मासिक धर्म के बारे में जागरूक करते हुये उनके डाक्यूमेन्ट्री ब्लडिंग राइट्स” पर विस्तृत चर्चा की गई। डॉ० पूजा प्रकाश द्वारा अपने शोध विषय किशोरियों की स्वास्थ्य जागरूकता एवं जीवन शैली के परिणामो को बताया गया। कार्यक्रम में एम० एड० चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं द्वारा परिचर्चा एवं नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गये। राजा आनन्द सिंह राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज अल्मोड़ा की छात्राओं ने प्रतिभाग करते हुये अपनी समस्याओं को साझा किया। कार्यक्रम में सोनी रौतेला, प्राजली, धना, प्रियका नम्रता, किरन, पूजा, कामिनी, प्रेमा, भावना, नीलू मिनाक्षी, कल्पना, विजय, विनोद, मन्दीप, दिनेश एवं एम० एड० चतुर्थ सेमेस्टर के सभी विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पढ़ने से बेहतर होता है मानसिक स्वास्थ्य, जानिए इससे मिलने वाले फायदे
Next: नेत्रदान पखवाड़े का हुआ समापन

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

एसआईआर समीक्षा बैठक में लंबित गणना प्रपत्रों को जल्द एकत्र करने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.