Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • किसानों को समयानुसार नहीं मिल रहीं गन्ना पर्चियां
  • हरिद्वार

किसानों को समयानुसार नहीं मिल रहीं गन्ना पर्चियां

RNS INDIA NEWS 17/01/2023
rns featured image new

हरिद्वार। पथरी क्षेत्र के कई गांवों के किसानों को समयानुसार लक्सर मिल द्वारा गन्ने की पर्चियां नहीं मिल पा रही है। पर्चियां नहीं मिलने से किसानों में भारी रोष पनप रहा है। किसानों का आरोप है कि पिछले एक स्पताह से तौल केंद्रों पर तौल नहीं होने से किसान खेतों से गन्ने का उठान नहीं कर पा रहे है। किसानों ने जल्द तौल केन्द्रों को शुरू करने की मांग की है।गांव रानीमाजरा, शाहपुर, पदार्था, झाबरी, फेरुपुर, धनपुरा, कटारपुर, चांदपुर, बादशाहपुर, पथरी, झाबरी सहित दर्जनों गांवों के किसानों के लिए लक्सर मिल द्वारा लगाए गए गन्ना तौल केन्द्र बंद है। जिसके चलते किसान अपने खेतों को अन्य फसलों के लिए खाली नहीं कर पा रहे है। किसानों का आरोप है मिल प्रबंधक की गलत नीति के चलते किसानों को समय से पर्चियां नहीं दी जा रही है। पर्चियां नहीं मिलने के कारण खेत खाली नहीं हो पा रहे है। किसान पवन चौहान, सुनीत चौहान, निसार अहमद, रमेश सिंह, राजबीर, शमशाद, इरशाद, बबलू, मुकर्रम, दलीप, इरफान ने बताया मिल में गन्ने की मात्रा अधिक पहुंच रही है। जिसके चलते कर्मचारियों की ओर से पर्ची जारी करने में देरी हो रही है। किसान एक-एक पर्ची के लिए जूझ रहे है। किसानों ने मिल प्रबंधक व गन्ना समिति के डायरेक्टर से जल्द पर्चियां उपलब्ध कराने व तौल केन्द्रों पर तौल शुरू कराने की गुहार लगाई है, ताकि समय अनुसार किसान खेत खाली कर अन्य फसलों की बुआई कर सके। लक्सर मिल प्रबंधक सुरेश शर्मा ने बताया किसानों को जरूरत के आधार पर पर्चियां दी जा रही है। तौल केंद्र से गन्ना उठान में देरी के चलते तौल केंद्र बंद हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ‘आमा’ को अथक प्रयासों के बाद मुम्बई से ढूंढकर सकुशल अल्मोड़ा लेकर पहुँची अल्मोड़ा पुलिस टीम
Next: होमगार्ड जवानों को आपदा प्रबंधन के गुर सिखाए

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.