Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • किसान नेता राकेश टिकैत ने सरकार पर लगाया धोखाधड़ी करने का आरोप
  • राष्ट्रीय

किसान नेता राकेश टिकैत ने सरकार पर लगाया धोखाधड़ी करने का आरोप

RNS INDIA NEWS 27/09/2021
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। किसान नेता राकेश टिकैत ने सरकार पर किसानों के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए आज कहा कि जरूरत हुयी तो दस साल तक किसान आन्दोलन चलाया जाएगा। टिकैत ने किसानों के भारत बंद को आन्दोलन का हिस्सा बताते हुए कहा कि तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर दस माह से राष्ट्रीय राजधानी के बाहरी हिस्सों में किसानों का धरना प्रदर्शन चल रहा है और सरकार की हठधर्मिता जारी रही तो यह आन्दोलन दस साल तक चलाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सड़को को सील नहीं किया गया है बल्कि आवश्यक सेवाओं को बंद से मुक्त रखा गया है। दूध और फल सब्जियों की आपूर्ति तथा परीक्षा देने वाले छात्रों और बीमार लोगों को बंद से मुक्त रखा गया है।
उन्होंने कहा कि सरकार तीन कृषि कानूनों को वापस नहीं ले रही है और किसानों से बातचीत करना चाहती है। क्या वह किसानों को मूर्ख समझती है। उन्होंने कहा कि आज लोगों को घरों में रहकर भारत बंद का समर्थन करना चाहिये और जरूरत हो तो चार बजे के बाद घरों से निकलना चाहिए। ऐसा नहीं करने पर वे जाम में फसंगे। उन्होंने दुकानदारों से भी अपनी दुकाने चार बजे तक बंद रखने की अपील की।
किसान नेता ने कहा कि उनका आन्दोलन शांतिपूर्ण है और वे लोकतांत्रिक ढंग से अपनी मांगों को उठा रहे हैं। इसबीच प्रमुख विपक्षी दलों ने किसानों के भारत बंद का समर्थन किया है। उधर, केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने भी किसान संगठनों से आन्दोलन का रास्ता छोड़कर बातचीत करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि किसान संगठन जो भी सुझाव देंगे, उस पर खुले मन से विचार किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाजपा प्रभारी द्वारा कांंग्रेस के वरिष्ठ नेता के ऊपर की गयी अभद्र टिप्पणी के विरोध में अल्मोड़ा कांग्रेस ने फूंका भाजपा प्रभारी का पुतला
Next: ओवैसी की सभा में अनुमति से अधिक भीड़ पर हुआ मामला दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

इंदौर जा रही बस में भीषण आग, 5 श्रद्धालु जिंदा जले, कुल 8 की मौत

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जुलाई
  • सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज
  • मंत्री बहुगुणा ने जनता से किया संवाद, विकास कार्यों का लिया जायजा
  • डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान
  • धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें
  • कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.