Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • किसान कल्याण ऋण योजना के तहत 82 किसानों को बांटा एक करोड़ का ऋण
  • टिहरी

किसान कल्याण ऋण योजना के तहत 82 किसानों को बांटा एक करोड़ का ऋण

RNS INDIA NEWS 07/10/2022
05 (34)

नई टिहरी। भिलंगना ब्लाक मुख्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय सह किसान कल्याण ऋण योजना के तहत क्षेत्र के 82 किसानों को करीब एक करोड़ रुपये का ऋण वितरित किये गए। ब्लाक प्रमुख ने किसानों से ऋण का सही उपयोग कर अपनी आय बढ़ाने को कहा। ब्लॉक सभागार में शुक्रवार को आयोजित किसान कल्याण ऋण वितरण योजना में उपस्थित क्षेत्र के मौजूद काश्तकारों को कृषि,पशुपालन, मुर्गी फार्म सहित स्वरोजगार योजनाओं शुरु करने हेतु बिना ब्याज के एक से डेढ़ लाख तक के चेक दिए गए। कार्यक्रम संयोजक व सहकारी बैक निदेशक जयवीर मिंया तथा ब्लाक प्रमुख बसुमती घनाता ने मौजूद काश्तकारों को ऋण संबधी चेक वितरित किये। ब्लाक प्रमुख बसुमती घनाता ने कहा कि किसानों की आय को दोगुनी करने के लिए सरकार विभिन्न माध्यमों से उन्हें सहायता पहुंचाने का काम कर रही है। उन्होंने सभी लाभार्थियों से धनराशि का सही उपयोग कर अपनी आमदनी बढ़ाने को कहा है। सहकारी बैंक के निदेशक जयवीर मिंया ने कहा कि भिलंगना ब्लाक की 14 समितियों के 84 किसानों को बिना व्याज के ऋण उपलब्ध कराए गए है, जिसका सही उपयोग कर किसान अपनी आय को दोगुनी कर सकते है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा किसानों की आय दोगुनी करने के उद्देश्य से किसान कल्याण ऋण योजना संचालित की गई है। इसके साथ ही कृषि यंत्रों, खाद, बीज आदि में भी सब्सिडी देकर किसानों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में और ऋण वितरण करने का लक्ष्य रखा गया है। मौके पर सह बैंक निदेशक गोविंद सिंह रावत,व्यापार मंडल अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र डंगवाल,कनिष्ठ उप प्रमुख सीएम नौटियाल,ओमप्रकाश भुजवान, बीईओ सतीश बडोनी,कमल सिंह सजवाण, कुलदीप सकलानी, महेशकान्त बडोनी सहित कई लोग मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डॉ. सुरेश कुमार होंगे रिसर्चर ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित
Next: रुद्रप्रयाग संगम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था है भगवान भरोसे

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.