Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • किसान गंगाजल लेकर संसद घेरने जाएंगे
  • हरिद्वार

किसान गंगाजल लेकर संसद घेरने जाएंगे

RNS INDIA NEWS 15/09/2025
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)।   भाकियू (वेलफेयर फाउंडेशन) 17 सितंबर को किसान घाट से गंगाजल लेकर संसद का घेराव करने दिल्ली जाएंगे। सोमवार को प्रेस क्लब में पत्रकारवार्ता के दौरान राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण शर्मा ने कहा कि किसानों के सम्मान में संगठन गंगाजल और तिरंगा लेकर दिल्ली कूच करेंगे। यात्रा में हजारों किसान शामिल होंगे। किसान सम्मान यात्रा सरकार को जगाने के लिए निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि हाई कोर्ट का आदेश है कि 14 दिन में गन्ने का भुगतान और 15 दिन होने पर ब्याज सहित भुगतान होना चाहिए, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हो रहा है। सभी राज्यों को हाई कोर्ट के आदेश का पालन करना चाहिए। पूरे देश में गन्ना मूल्य 500 रुपए क्विंटल से अधिक हो और एक समान हो। रोड टैक्स या टोल टैक्स में से एक ही होना चाहिए। बाढ़ ग्रस्त राज्यों में तत्काल राहत पहुंचनी चाहिए। बिजनौर को गुलदार मुक्त किया जाए। गुलदार हमले में जिन लोगों की मौत हुई हैं उनके परिजनों को तुरंत मुआवजा दिया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार रोकने की कोशिश करेगी तो विरोध किया जाएगा। श्री अखंड परशुराम अखाड़ा के संयोजक अधीर कौशिक ने समर्थन करते हुए कहा कि किसानों का सम्मान सरकार को करना चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के जैसे यूपी में भी स्मार्ट मीटर स्वेच्छा से लगें। सरकार जुमलेबाजी में व्यस्त है। इस अवसर पर राष्ट्रीय सलाहकार प्रियवृत, सुखबीर चौहान, मनमोहन गोसाईं, उदित पांडे आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गुमशुदा नाबालिग को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा
Next: फर्जी आईडी बनाकर शादी का झांसा देकर ठगने वालों पर चलेगा ऑपरेशन कालनेमि

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने के आरोप में 21 लोग पकड़े

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.