Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • किरायेदार को गोली मारने वाला युवक गिरफ्तार
  • देहरादून

किरायेदार को गोली मारने वाला युवक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 17/01/2022
rns featured image new

ऋषिकेश। किरायेदार को गोली मारने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास पुलिस ने एक तमंचा, जिंदा कारतूस सहित स्कूटर बरामद किया है। हत्यारोपी ने बताया कि किरायेदार उसकी मां पर गलत नीयत रखता था। जिस कारण उसने उसे गोली मारी है। डोईवाला कोतवाली पुलिस के मुताबिक हसीब पुत्र हबीब खान निवासी मोहल्ला पठानपुरा नजीबाबाद यूपी ने पुलिस एक तहरीर दी थी कि उनका छोटा भाई हफीज खान उर्फ बाबू खान आठ सालों से परमेश्वरी बलोदी के मकान गोकुल धाम कॉलोनी में किराए पर रहता था। शनिवार की रात महिला के बेटे कपिल ने उसके भाई को गोली मारी। उपचार के बाद भाई की मौत हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर हत्या का केस दर्जकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। मामले में सोमवार को कपिल बलोदी पुत्र वीरेंद्र दत्त बलोदी मणिमाई मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास एक तमंचा, जिंदा कारतूस, तीन खोखा राउंड सहित स्कूटर बरामद किया गया है। कोतवाल प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि मृतक हफीज उसकी मां पर गलत नीयत रखता था। इस वजह से वह एक साल से उसे मारने की फिराक में था। शनिवार को मौका मिलने पर घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पिथौरागढ़ में ओमीक्रोन की दस्तक
Next: 57 पर्यटकों समेत 91 लोग कोरोना संक्रमित

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.