Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • किराए पर मकान देने के चक्कर में 20 हजार गंवाए
  • देहरादून

किराए पर मकान देने के चक्कर में 20 हजार गंवाए

RNS INDIA NEWS 24/06/2023
rns featured image new

ऋषिकेश। ओएलएक्स वेबसाइट पर मकान किराए पर देने का विज्ञापन अपलोड करना एक शख्स को भारी पड़ गया। एक युवक ने मकान के लिए संपर्क किया। खाते में 60 हजार रुपये ट्रांसफर करने का फर्जी मैसेज भेजा। इसके बाद 20 हजार रुपये वापस लेने के नाम पर ठग लिए। शिकायत पर पुलिस ने युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोतवाली पुलिस के मुताबिक केशव पुत्र राजेश कुमार अरोड़ा निवासी जीवनीमाई रोड, ऋषिकेश ने शिकायत में बताया कि उन्होंने ऑनलाइन वेबसाइट ओएलएक्स पर मकान किराए पर देने का विज्ञापन दिया था। इसके बाद संजय सिंह नामक व्यक्ति ने संपर्क किया। शहर के एक स्कूल में नौकरी लगने और किराये पर मकान की जरूरत बताई। आरोप है कि संजय को मकान की फोटो भेजी गई, इसके बाद उसने बैंक खाते में छह हजार रुपये एडवांस ट्रांसफर करने की बात कही। कुछ देर में मोबाइल पर 60 हजार रुपये क्रेडिट होने का मैसेज आया। संजय ने गलती से छह की बजाय 60 हजार रुपये भेजने की बात कही, इस पर झांसे में आकर उसे यूपीआई के माध्यम से 20 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। इस बीच पता चला कि बैंक खाते में 60 हजार रुपये आए ही नहीं थे। पीड़ित केशव ने धोखाधड़ी का अहसास होने पर पुलिस से शिकायत की। तहरीर पर पुलिस ने आरोपी संजय के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक खुशी राम पांडे ने बताया कि मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी संजय का पता लगाने के प्रयास जारी हैं। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जीबी पंत संस्थान में कार्यशाला आयोजित, श्री अन्न पर किए जाएंगे विश्वस्तरीय शोध
Next: जसपुर के पतरामपुर, नादेही में जांच को पहुंचे एडीएम

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
  • दशकों पुराना इंतजार खत्म, सुनियाकोट-ओलिया मोटर मार्ग निर्माण का शुभारंभ
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.