Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • किराए के मकान में चल रहा था जिस्‍मफरोशी का कारोबार, 3 गिरफ्तार
  • देहरादून

किराए के मकान में चल रहा था जिस्‍मफरोशी का कारोबार, 3 गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 26/02/2023
rns featured image new

देहरादून। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने पटेल नगर क्षेत्र में किराए पर एक मकान में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की संयुक्त टीम ने दंपति समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है ।  दो महिलाओं का रेस्क्यू भी किया है, जिन्हें जबरदस्ती इस धंधे में धकेला गया था।
पुलिस ने बताया कि आरोपी दंपति फोन और व्हाट्सएप के जरिए ग्राहकों से संपर्क करते थे और फिर डिमांड के अनुसार बाहर से लड़कियां भी बुलवाते थे। एसपी सिटी सरिता डोभाल ने इस मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को सूचना मिली थी कि आईएसबीटी के पास सेवलकला इलाके में स्थित एक किराए के घर में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है, जिसे एक दंपति चला रहे थे। पुलिस में पहले पूरे मामले की छानबीन की और फिर यमनोत्री एन्क्लेव में स्थित उस घर पर छापा मारा, जहां ये सब किया जा रहा था।
पुलिस ने जब घर पर छापा मारा तो वहां से तीन महिलाएं और दो व्यक्ति आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए। पुलिस की पकड़ में आई दोनों महिलाओं ने बताया कि वो गरीब घर की है और उन्हें पैसे की जरूरत थी, इसीलिए दंपति ने उन्हें पैसा का लालच दिया और उनकी मजबूरी का फायदा उठाते हुए दोनों को जिस्मफरोशी के धंधे में धकेल दिया। जिस दंपति ने ये घर किराए पर लिया हुआ था, उनका नाम दिलीप और सविता उर्फ अंजली है। इनके अलावा पुलिस ने एक ग्राहक अर्जुन सिंह को गिरफ्तार किया है।
एसपी सिटी सरिता डोभाल ने बताया की दोनों पति-पत्नी पिछले काफी समय से देह व्यापार का धंधा चलाते आ रहे है। यह लोग पॉश और भीड़भाड़ वाले इलाके में ऐसा मकान किराये पर लेते थे, जिसमे मकान मालिक नहीं रहता था। पति-पत्नी होने के कारण इनको आसानी से मकान किराये पर मिल जाता था, इसके बाद यह लोग फोन और व्हाट्सएप के माध्यम से अनेकों ग्राहकों से सम्पर्क करते थे और जिस्मफरोशी के लिए बाहर से भी लड़कियां बुलाई जाती थी। यह लोग ग्राहक की डिमांड अनुसार उनको अपना कमरा अवैध कार्य के लिये उपलब्ध कराते थे। यदि कोई ग्राहक बाहर सेवा मांगता था तो सविता का पति गाड़ी से लड़कियों की सप्लाई करता था। ये लोग 1500 से लेकर 10 से 15 हजार तक ग्राहकों से रुपए लेते थे। यह लोग एक जगह में छह से सात महीने से ज्यादा किराये पर नहीं रहते थे, ताकि आसपास के लोगों को इन पर ज्यादा शक न हो।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 26 फरवरी
Next: ग्राम तिवाड़, टिहरी की पगडंडियों में प्रातः काल भ्रमण पर निकले मुख्यमंत्री धामी ने की पावर वीडर से खेतों की जुताई

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
WhatsApp Image 2026-05-30 at 20.43.12_11zon
  • देहरादून

आईओएल की प्रथम खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • ककलासों महोत्सव में डॉ. धाराबल्लभ पाण्डेय की पुस्तक ‘माँ, ममता और माटी’ का विमोचन
  • सड़क सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर सल्ट पुलिस का अभियान
  • विधिक जागरूकता शिविर में एसबीआई ने बांटी छड़ियां, श्रवण यंत्र और वाटर प्यूरीफायर
  • विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर लोगों को किया जागरूक
  • लापता किशोरी का शव मोहम्मदपुर झाल से बरामद, जांच में जुटी पुलिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.