Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • प्रेम प्रसंग में की गई थी अशोक की हत्या, पत्नी सहित तीन हत्यारोपी गिरफ्तार
  • ऊधम सिंह नगर

प्रेम प्रसंग में की गई थी अशोक की हत्या, पत्नी सहित तीन हत्यारोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 21/02/2022
default featured image

किच्छा। किच्छा में प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने वाली आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी सहित पुलिस ने इस मामले में तीन हत्यारोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक 17 फरवरी की सुबह पुलभट्टा थाना पुलिस ने किच्छा सितारगंज नेशनल हाईवे के ग्राम बरा क्षेत्र में झाड़ियों से एक युवक का शव बरामद किया था।

शव की शिनाख्त मूल रूप से गांव खतौली जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश हाल निवासी आलू फार्म थाना आईटीआई काशीपुर अशोक पंडित पुत्र किशन लाल के तौर पर हुई थी। अशोक अपने रिश्ते के फुफेरे भाई की शादी में शामिल के लिए 16 फरवरी को काशीपुर आया था और 17 फरवरी की सुबह उसका शव झाड़ियों से बरामद हुआ था। अपर पुलिस अधीक्षक नगर ममता बोहरा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि युवक की हत्या के मामले में एस ओ जी सहित थाना पुलिस की टीम को लगाया गया था। मामले की जांच पड़ताल के दौरान मालूम हुआ कि बरेली निवासी अमित अग्निहोत्री के साथ अशोक की पत्नी शिल्पा पंडित का प्रेम प्रसंग चल रहा था। अमित सिडकुल रुद्रपुर स्थित एक फैक्ट्री में नौकरी करता था। पुलिस टीम जब रुद्रपुर स्थित अमित के मकान पर पहुंची तो वह गायब मिला। पुलिस को अमित पर संदेह हो गया और पुलिस उसकी तलाश में जुट गई। पुलिस ने अमित और उसके फुफेरे भाई को बरेली के इज्जत नगर निवासी अंकित तिवारी को उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सीमा से दबोच लिया। एएसपी ममता वोहरा ने बताया कि पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों पूरी कहानी उगल दी। मामले में आरोपी अमित ने बताया कि अशोक विदेश में नौकरी करता था तथा उसकी पत्नी शिल्पा पंडित के साथ करीब तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। अमित के मुताबिक कोविड के कारण अशोक इंडिया वापस नहीं आ पाया जिस कारण शिल्पा से उसका मिलना नहीं हो पा रहा था।

युवक की चाकू से गोदकर हत्या, शव झाड़ियों में फेंका

 

प्रेमिका के कहने पर की गई अशोक की हत्या-
पुलिस पूछताछ में हत्यारोपी अमित ने बताया कि इसी दौरान अशोक को इस प्रेम कहानी का पता लग गया जिसके बाद दंपति के बीच विवाद शुरू हो गया। प्रेमी अमित से नाता तोड़ने का दबाव बनाया गया। अशोक ने कई बार शिल्पा के साथ मारपीट भी की और जब शिल्पा के साथ मारपीट की खबर अमित को मिली तो शिल्पा के साथ मिलकर अशोक को रास्ते से हटाने का षड्यंत्र रचा और उसके साथ शादी करने की योजना बनाई। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसके द्वारा कई बार अशोक की हत्या करने का प्रयास किया, लेकिन मौका नहीं मिला।

इसी दौरान शिल्पा ने प्रेमी अमित को बताया कि 16 फरवरी को उसका पति अशोक पंडित अपने फुफेरे भाई भाई मनोज के विवाह में किच्छा जा रहा है। इसी दौरान अशोक पंडित को रास्ते हटाने की योजना बनाई गई। मामले का खुलासा करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी राजेश पांडे व एस ओ जी प्रभारी कमलेश भट्ट के साथ एस आई नीमा बोहरा, एस आई अर्जुन गिरी, चौकी प्रभारी दिनेश चंद्र, एस ओ जी उप निरीक्षक विकास चौधरी, एस आई कीर्ति भट्ट, सिपाही ललित सिंह, दीपक कुमार, महेंद्र सिंह, विजय सिंह, गजेन्द्र सिंह, धर्मवीर सिंह,हेमा, गीता, रेनू के अलावा एस ओ जी के प्रमोद कुमार, राजेंद्र कश्यप, भूपेंद्र सिंह,नीरज कुमार,प्रभात कुमार, ललित सिंह शामिल हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सिविल अस्पताल में रही मरीजों की भीड़
Next: आप सोनिया गांधी की बी-टीम, कांग्रेस के साथ मिलकर कर रही काम : मीनाक्षी लेखी

Related Post

default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

बीमा कंपनी को 3.55 लाख मुआवजा देने का आदेश

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

किच्छा में 91 कछुओं के साथ दो महिलाओं समेत चार गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

ऑडियो बनाने और वायरल करने वालों की जांच की मांग

RNS INDIA NEWS 30/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 फरवरी
  • बाड़ेछीना के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत
  • ज्योतिर्मठ में ध्वस्त होंगे भू धंसाव के समय जर्जर हुए 55 भवन, टेक्निकल टीम ने किया सर्वे
  • यूजीसी नियमों के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
  • मार्शल आर्ट में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या
  • कार रेंटल सेंटर पर छापा, निजी वाहनों की चाबियां जब्त

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.