Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • खूनी साजिश थी पंजाब में पीएम की सुरक्षा में चूक: जयराम
  • हिमाचल प्रदेश

खूनी साजिश थी पंजाब में पीएम की सुरक्षा में चूक: जयराम

RNS INDIA NEWS 12/01/2022
rns featured image new

 शिमला। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक को भाजपा शुरू से ही साजिश मान रही थी। यह अचानक नहीं, सुनियोजित तरीके से हुई खूनी साजिश थी। यह कुदरती नहीं हुई, यह एक षड्यंत्र था। यह प्रायोजित कार्यक्रम था। एक चैनल के स्टिंग ऑपरेशन से सारी सच्चाई सामने आ चुकी है। एसएचओ और डीएसपी सीआईडी को जिन-जिन लोगों ने सुना है, उन्हें सारी घटना की साजिश का अंदाजा लग सकता है। दोनों का कहना है कि उन्हें इसकी पहले से ही जानकारी थी। इस सूचना को उन्होंने पहले ही साझा कर लिया था। उच्च अधिकारियों ने इस पर गौर नहीं किया और इसमें साजिश थी।
सीएम जयराम ठाकुर ने बुधवार को शिमला में पत्रकार वार्ता में कहा कि वह पीएम की सुरक्षा में चूक की घटना की कड़ी निंदा करते हैं। एक तरफ काफिला फंसा हुआ था, दूसरी तरफ प्रदर्शनकारियों के साथ पुलिस के लोग चाय पी रहे थे। दो जनवरी को डीएसपी ने सूचित किया था कि प्रदर्शनकारी प्रदर्शन के लिए उतरेंगे। खालिस्तानी गुट भी रैली के खिलाफ सक्रिय था। सिख फॉर जस्टिस के पन्नू ने भी पीएम को जूता दिखाने वालों को इनाम की घोषणा की थी। जहां पीएम का काफिला फ्लाई ओवर पर रुका था, वह पाकिस्तान की सीमा से केवल 10 किमी दूर था। ड्रोन से हमले की आशंका से भी यहां इंकार नहीं कर सकते। डीजीपी और अन्य अधिकारियों में से कोई भी पीएम की अगवानी या काफिले के साथ नहीं थे।

जांच का दौर पूरा होने के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। विचित्र परिस्थिति यह थी कि पंजाब सरकार को मिनट टू मिनट कार्यक्रम बताया गया था। वे सड़क मार्ग से आए। बहुत बड़ी चूक पीएम की सुरक्षा में देश-दुनिया ने देखी। कुछ ऐसे लोग हैं, जो कहने के लिए किसान का नाम इस्तेमाल करते हैं। उन प्रदर्शनकारियों ने रास्ता रोककर पीएम के कारकेट को आगे बढ़ने नहीं दिया। सीएम को वहां आना चाहिए था, वे कोविड के मरीज के संपर्क में आने पर आइसोलेट होने की बात करते रहे। उन्होंने जवाब देना भी सही नहीं समझा। बाद में बेशक वह मास्क हटाकर एक चैनल को सफाई देते रहे। अब एक स्टिंग ऑपरेशन में बात सामने आई है। मोदी विश्व के लोकप्रिय और मजबूत नेता हैं। कांग्रेस की सरकार का रवैया दुर्भाग्यपूर्ण है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाजपा का नया चुनावी स्लोगन लॉन्च…. “परवाह उत्तराखंड की करती है भाजपा…किया है, करती है, करेगी सिर्फ भाजपा”
Next: अब वैक्सीन की दोनों डोज लगवाए बिना ट्रेन में नहीं कर पाएंगे सफर

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.