Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • खुले में मांस, मछली बेच रहे 12 लोगों का चालान
  • देहरादून

खुले में मांस, मछली बेच रहे 12 लोगों का चालान

RNS INDIA NEWS 28/04/2022
rns featured image new

ऋषिकेश। आईडीपीएल हाट बाजार में खुले में मांस-मछली बेचने वालों पर गुरुवार को गाज गिर गई। तहसील, नगर निगम प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए मौके पर 12 लोगों का चालान किया। सामान जब्त कर कारोबार तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया। चेताया कि बिना लाइसेंस और नियमों को ताक पर रखकर दोबारा कारोबार चलाया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गुरुवार को नायब तहसीलदार अयोध्या प्रसाद उनियाल के नेतृत्व में नगर निगम, खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम आईडीपीएल हाट बाजार पहुंची। हाट बाजार परिसर के एक छोर पर खुले में मांस, मछली बेचने वालों से कारोबार संचालन संबंधी दस्तावेज तलब किए। बगैर लाइसेंस और कायदे कानून का उल्लंघन कर मांस, मछली बेचने वालों का नगर निगम प्रशासन ने चालान कर खुले में चल रही दुकानें बंद करा दी। औचक कार्रवाई से मांस, मछली बेचने वालों में हड़कंप की स्थिति रही। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय तिवारी ने बताया कि नगर निगम ने प्रति व्यक्ति 500 रुपये का चालान किया है। करीब 12 लोग अनाधिकृत रूप से कारोबार चला रहे थे। बताया कि सभी को जिला पंचायत से लाइसेंस लेने की सख्त चेतावनी दी है।
टीम में कर अधीक्षक नगर निगम निशात अंसारी, सफाई निरीक्षक धीरेंद्र सेमवाल, संतोष गुसाईं, तहसील से नरेश ममगाईं, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।

हाट बाजार में होगी सिर्फ मछली की बिक्री:   वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय तिवारी ने बताया कि आईडीपीएल हाट बाजार प्रत्येक रविवार और गुरुवार को लगता है। अब हाट बाजार में मटन, चिकन की बिक्री प्रतिबंधित कर दी गई है। सशर्त सिर्फ मछली की बिक्री हो सकेगी। इसके लिए मछली बेचने वालों को मौके पर उपयुक्त व्यवस्था करनी होगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पत्नी संग ऋषिकेश पहुंचे क्रिकेटर दीपक चाहर
Next: चार दिन पहले डूबे युवकों के शव बरामद

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

केंद्र सरकार से उत्तराखंड को पूंजीगत निवेश के लिए ₹451.63 करोड़ की विशेष सहायता ऋण की प्रथम किस्त स्वीकृत

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.