Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • खुद को पुलिस जवान बता रही युवती ने जमकर काटा हंगामा
  • नैनीताल

खुद को पुलिस जवान बता रही युवती ने जमकर काटा हंगामा

RNS INDIA NEWS 03/07/2021
rns featured image new

हल्द्वानी। भोटिया पड़ाव चौकी पुलिस की गश्ती टीम से बीते रात एक युवक भिड़ गया। युवक पुलिस जवानों पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाने लगा। इसी बीच उसने अपनी बहन को फोन कर बुला लिया। मौके पर पहुंची युवती खुद को उत्तराखंड पुलिस का जवान बताने लगी। सडक़ में हंगामा काटना शुरू कर दिया। पुलिस दोनों काट रहे भाई-बहनों को थाने ले आई। दोनों यहां पर भी जमकर हंगामा काटा। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सिपाही संजीव कुमार राज नवाबी रोड क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस बीच रात में एक युवक हाथ में थैला लेकर आ रहा था, जिसे रोककर पूछताछ की गई तो युवक भडक़ उठा और अभद्रता पर उतारू हो गया। इसके बाद उसने अपनी एक आईडी दिखाई, जिसमें उसका नाम दीपक भट्ट लिखा हुआ था। युवक हंगामा काटते हुए रिश्वत मांगने का आरोप लगाने लगा। इसी बीच उसने अपनी बहन मेघा भट्ट को भी बुला लिया। मौके पर आकर वह खुद को उत्तराखंड पुलिस में महिला सिपाही पद पर तैनात बताने लगी। इसके बाद अभद्रता करते हुए वह भी रिश्वत लेने का आरोप लगाने लगी। इसकी सूचना सिपाही ने उच्चाधिकारियों को दी। इस पर कोतवाली में तैनात रात्रि अधिकारी एसआई रविंद्र सिंह राणा मौके पर पहुंचे और दोनों को समझा बुझाकर कर शांत किया। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया सिपाही संजीव कुमार राज की तहरीर के आधार पर सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बनेंगे पुष्कर धामी
Next: प्रशासनिक कमजोरी की वजह से तीरथ को देना पड़ा इस्तीफ़ा!

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
  • एसआईआर समीक्षा बैठक में लंबित गणना प्रपत्रों को जल्द एकत्र करने के निर्देश
  • बागेश्वर में 962 ग्राम चरस के साथ तीन युवक गिरफ्तार
  • कसार जात्रा फेस्टिवल 2026 का भव्य समापन, लोक संस्कृति और महिला सहभागिता रही आकर्षण का केंद्र
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.