Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • खेत में बनी पानी की डिग्गी में डूबने से पांच बच्चों की मौत
  • राजस्थान
  • राष्ट्रीय

खेत में बनी पानी की डिग्गी में डूबने से पांच बच्चों की मौत

RNS INDIA NEWS 31/07/2022
rns featured image new

श्रीगंगानगर। अनूपगढ़ तहसील क्षेत्र के रामसिंहपुरा थाना इलाके में गांव ग्राम पंचायत 74 जीबी एक के गांव उदासर में रविवार दोपहर को खेत में बनी पानी की डिग्गी में डूबने से पांच बच्चों की मौत हो गई। इसको लेकर बच्चों के परिजनों में कोहराम मच गया। पांचों को परिजनों व ग्रामीणों ने तत्काल रामसिंहपुर पीएचसी पर पहुंचाया है। पुलिस व प्रशासन के अधिकारी व ग्रामीण अस्पताल में पहुंच गए हैं
जानकारी के अनुसार रामसिंहपुर इलाके के गांव उदासर में खेत में बनी पानी की डिग्गी में डूबने से दो सगे भाईयों सहित परिवार के तीन अन्य बच्चों सहित पांच बच्चे डूब गए। जिसमें दो बालक व तीन बालिकाएं शामिल है। अन्य भी आपस में चचेरे, ममेरे भाई-बहन हैं। परिजनों व ग्रामीणों ने उनको तत्काल डिग्गी से निकालकर रामसिंहपुर पीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया।
इस घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मच गया और ग्रामीण पीएचसी की तरफ दौड़ गए। इस हादसे की सूचना मिलने पर डीएसपी जयदेव सिहाग, थाना पुलिस व अन्य लोग पीएचसी पहुंचे। इस हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर छा गई है। बच्चों के शवों को रामसिंहपुर थाने में रखवा दिया गया है।
जहां पोस्टमार्टम की तैयारी चल रही है। वहीं ग्रामीण व परिजन एकत्रित हो गए हैं। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई है। पुलिस ने गांव जाकर घटना स्थल का मुआयना किया है और बालकों के डिग्गी में डूबने के कारणों का पता लगा रही है। वहीं परिजनों से भी इस संबंध में जानकारी ली जा रही है।

ऐसे हुआ घटनाक्रम
– ग्रामीणों ने बताया कि करीब आठ बच्चे खेत में बनी की डिग्गी में नहाने के लिए गए थे। जहां एक बच्चा गहरे पानी की तरफ चला गया और डूबने लगा तो अन्य बच्चे उसको बचाने के लिए उतर गए। इस तरह पांच बच्चे डिग्गी में उतर गए और डूबने लगे।
बाहर रह गए तीन बच्चों ने शोर किया तो वहां पास खेत में काम कर रहा एक व्यक्ति आ गया। जिसने आवाज देकर अन्य लोगों को बुलाया तथा डिग्गी से बच्चों को बाहर निकला गया। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद गांव के सभी बच्चों का पता किया गया। वहीं डिग्गी के पानी को खाली करवाकर भी देखा गया लेकिन वहां कोई नहीं मिला।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बाइकों ने ली चार की जान, एक घायल
Next: पैसे नही हैं तो पत्‍नी को भेज दे………………

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.