Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बाइकों ने ली चार की जान, एक घायल
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

बाइकों ने ली चार की जान, एक घायल

RNS INDIA NEWS 31/07/2022
default featured image

देहरादून। राजधानी देहरादून की जीएमएस रोड पर रैश ड्राइविंग का खेल आम हो गया है। यहां अब तक रैश ड्राइविंग करने वाले युवाओं न केवल अपनी जिंदगी गवां दी, बल्कि कई परिवार को बर्बाद कर दिया। यहां जीएमएस रोड पर कल शाम सवा 6 बजे से आज सुबह 6 बजे तक 12 घण्टे के भीतर दो अलग अलग बाइक दुर्घटना में चार लोगों की जान चली गई। जबकि एक जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। दुर्घटना का वॉयरल सीसीटीवी फुटेज में केटीएम बाइक सवार दो युवक बेकाबू रफ्तार में एक दुकान के अंदर तक जा घुसे। इस हादसे में एक बुजुर्ग की भी मौत हो गई।

शाम 6:15 बजे पहली दुर्घटना
पुलिस के अनुसार थाना वसन्तविहार में सीसीआर कंट्रोल रूम एवं 108 के माध्यम से समय 6:15Am पर सूचना प्राप्त हुई की बल्लीवाला फ्लाईओवर पर एक्सीडेंट हो गया है। प्राप्त सूचना पर तत्काल थानाध्यक्ष थाना वसंत विहार द्वारा मौके पर फोर्स रवाना किया गया। मौके पर चीता द्वारा बाइक सवार दो व्यक्ति जो बल्लूपुर से जीएमएस रोड की तरफ मोटर साईकिल टीवीएस अपाचे बिना नंबर वाहन से जा रहे थे। तेज गति होने के कारण फ्लाईओवर के रेलिंग से टकरा गए। जिन्हें गंभीर चोट आने पर घायलों को सिनर्जी अस्पताल ले जाया गया। जहां से मोटरसाइकिल सवार विजय सेमवाल पुत्र राजेंद्र प्रसाद सेमवाल निवासी अपर बद्रीश कॉलोनी लेन न० 02 धर्मपुर डांडा उम्र 26 वर्ष को मृत घोषित किया गया एवं समीर पुत्र कीरत हाल पता S.R टावर कॉल सेंटर बल्लूपुर मूल पता गुजरात उम्र 25 वर्ष जो कि गंभीर रूप से घायल है को एम्स अस्पताल रेफर किया गया। मृतक के पंचायत नामा एवं पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।  घटना की विस्तृत जानकारी की जा रही है।

सुबह 6:05 बजे दूसरी दुर्घटना
कोतवाली पटेलनगर को आज सुबह 6:05 बजे सूचना प्राप्त हुई कि शनि मंदिर जी एम एस रोड़ पर सड़क दुर्घटना हुई है। जिसमें बाईक चालक गौतम द्वारा सड़क पार करने वाले एक व्यक्ति रघुवीर ठाकुर को ktm बाइक से आईएसबीटी से बल्लुपुर जाते वक्त टक्कर मारी गयी है। सूचना पर तुरंत पुलिस बल मौके पर पहुचा। बाइक में एक अन्य व्यक्ति पीछे बैठा था। उक्त घटना में दो व्यक्तियों की मौके पर व एक व्यक्ति नियोन की दौराने उपचार मृत्यु हुई। शव दून अस्पताल मोर्चरी में रखे हैं, मिजोरम निवासी मृतकों के परिचित अस्पताल में मौजूद है। अन्य के परिजनों को सूचना भिजवाई जा रही है। पंचायतनामा की कारवाई की जा रही है। दुर्घटना में मृतकों में रघुवीर ठाकुर पुत्र स्व० लालसर ठाकुर निवासी निरंजनपुर चक्की टोला, मूल पता -बिहार 65 वर्ष, बाईक चालक व सवार गौतम पुत्र सिद्दोदन चकमा निवासी कमला नगर 2 मिजोरम 22 वर्ष (दून पीजी में बीएससी का छात्र), नियोन चकमा पुत्र नामालूम निवासी कमला नगर थाना चौंगटे मिजोरम उम्र 20 वर्ष (हिमगिरी कॉलेज सेलाकुई का छात्र है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यूटिलिटी खाई में गिरी, दो की मौत
Next: खेत में बनी पानी की डिग्गी में डूबने से पांच बच्चों की मौत

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में घायल सभासद की उपचार के दौरान मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में शिवपुरी चौकी प्रभारी की मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.