Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी वैज्ञानिक खेती की जानकारी
  • अल्मोड़ा

खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी वैज्ञानिक खेती की जानकारी

RNS INDIA NEWS 17/06/2026
WhatsApp Image 2026-06-17 at 17.35.06_11zon (1)

अल्मोड़ा(आरएनएस)। विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान द्वारा कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के ‘खेत बचाओ अभियान’ के अंतर्गत जनपद के विभिन्न गांवों में एकदिवसीय सघन कृषक जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में कुल 127 किसानों ने भाग लिया। संस्थान के निदेशक डॉ. लक्ष्मी कांत के मार्गदर्शन में वैज्ञानिकों ने ऐना, कुवाली, महतगांव, पागसा और गोग्यान बासी सीम गांवों में पहुंचकर किसानों को मृदा परीक्षण आधारित संतुलित पोषण प्रबंधन अपनाने तथा रासायनिक उर्वरकों के संतुलित उपयोग के प्रति जागरूक किया। साथ ही ‘खेत का पानी खेत में, खेत की मिट्टी खेत में’ की अवधारणा को अपनाने पर बल दिया गया। वैज्ञानिकों ने किसान गोष्ठियों के माध्यम से संतुलित उर्वरक उपयोग, गोबर की खाद की वैज्ञानिक तैयारी, हरी खाद, जैविक इनपुट्स तथा प्राकृतिक खेती के लाभों की जानकारी दी। किसानों को कच्चे गोबर से बढ़ने वाले कुरमुला कीट के वैज्ञानिक प्रबंधन के बारे में भी बताया गया। स्याल्दे क्षेत्र के गोग्यान बासी सीम में किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और किसान आईडी निर्माण की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। इसके अलावा जंगली सूअर और बंदरों से फसल को होने वाले नुकसान तथा सिंचाई संकट के समाधान के लिए तारबाड़, जियोलाइन टैंक, स्प्रिंकलर और ड्रिप सिंचाई जैसी तकनीकों को अपनाने की सलाह दी गई। कार्यक्रम का संचालन डॉ. राजेंद्र मीणा, डॉ. नवीन गहत्याड़ी, डॉ. कामिनी बिष्ट, डॉ. प्रकाश घासल और डॉ. अनुराधा भारतीय सहित संस्थान के वैज्ञानिकों ने किया। किसानों ने कार्यक्रम को उपयोगी बताते हुए खेती और सरकारी योजनाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर जानकारी प्राप्त की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एसएसजे विश्वविद्यालय कार्य परिषद की बैठक में महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी
Next: आयुर्वेदिक चिकित्सालयों में बुनियादी जांचों के साथ पंचकर्म की मिलेगी सुविधा

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विवाह अनुदान योजनाओं के लिए 28 फरवरी तक होंगे आवेदन

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों के भुगतान में देरी और स्थानांतरण नीति पर कर्मचारी संगठनों ने जताया रोष

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नराकास अल्मोड़ा की हिंदी कार्यशाला में राजभाषा प्रोत्साहन योजनाओं की दी जानकारी

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
  • महिला की संदिग्ध हालात में मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप
  • विवाह अनुदान योजनाओं के लिए 28 फरवरी तक होंगे आवेदन
  • चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों के भुगतान में देरी और स्थानांतरण नीति पर कर्मचारी संगठनों ने जताया रोष
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.