Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • खेल विभाग का क्लर्क स्मैक के साथ गिरफ्तार
  • बागेश्वर

खेल विभाग का क्लर्क स्मैक के साथ गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 03/02/2025
rns featured image new

बागेश्वर(आरएनएस)। बागेश्वर में खेल विभाग का कनिष्ठ सहायक स्मैक के साथ गिरफ्तार हुआ है। आरोपी बाबू की एक वर्ष पहले मृतक आश्रित में पहली नियुक्ति हुई है। उसके साथ एक स्थानीय युवक भी पकड़ा गया है। आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेशी के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। सोमवार को पुलिस उपाधीक्षक अजय लाल साह ने मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि पुलिस शनिवार को चेकिंग पर थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर वाहन की जांच की गई। पुलिस और एसओजी की टीम ने संदिग्ध प्रतीत होने पर यूके-02बी-2857 बाइक पर सवार युवकों को रोका। उनसे पूछताछ की गई। बाइक चला रहे 22 वर्षीय संदीप बिष्ट पुत्र स्व. गोविंद सिंह बिष्ट ने बताया कि वह नत्थूवाला, देहरादून का रहने वाला है। वह खेल विभाग में कनिष्ठ सहायक है। उसकी नियुक्ति हुए एक वर्ष हुआ है और पिता की मृत्यु के बाद नौकरी मिली थी। जबकि दूसरा युवक 22 वर्षीय सुभाष कनौली पुत्र प्रताप सिंह निवासी कठायतबाड़ा बागेश्वर का रहने वाला है। दोनों के पास क्रमश: 01.94 और 2.31 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। सोमवार को न्यायालय के आदेश के बाद आरोपियों को अल्मोड़ा जेल भेज दिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लैंगिक संवेदनशीलता विषय पर जागरूक किया
Next: आईटीबीपी देगा युवाओं को रॉफ्टिंग, माउंटेनियरिंग की ट्रेनिंग

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

सड़क किनारे गंभीर हालत में मिला युवक, जिला अस्पताल में भर्ती

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

जनसुनवाई में अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
  • तेज तूफान से स्कूल के ऊपर पेड़ गिरा, मकान की छत उड़ी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.