Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • आईटीबीपी देगा युवाओं को रॉफ्टिंग, माउंटेनियरिंग की ट्रेनिंग
  • देहरादून

आईटीबीपी देगा युवाओं को रॉफ्टिंग, माउंटेनियरिंग की ट्रेनिंग

RNS INDIA NEWS 03/02/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।    एडवेंचर स्पोटर्स को कैरियर बनाने वाले बेरोगार युवाओं को रॉफ्टिंग और माउंटेनियरिंग के क्षेत्र में आईटीबीपी की ओर से ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग पर आने वले पूरे खर्च को कौशल विकास विभाग की ओर से उठाया जाएगा। प्रमाण पत्र देने के साथ ही युवाओं को जॉब प्लेसमेंट देते हुए नौकरी भी सुनिश्चित कराई जाएगी। सोमवार को विधानसभा में इस सम्बन्ध में कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा की आईटीबीपी के अफसरों के साथ बैठक हुई।
विधानसभा में हुई बैठक में कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि आईटीबीपी के साथ मिल कर युवाओं को प्रशिक्षण और रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। इस कार्ययोजना पर मिल कर काम किया जा रहा है। आईटीबीपी की ओर से युवाओं को राफ्टिंग, माउंटेनियरिंग जैसे साहसिक खेलों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार भी प्रदान किया जाएगा।
कहा कि प्रदेश में इस तरह की यह पहली पहल की जा रही है। इसमें युवाओं को प्रशिक्षण के साथ साथ रोजगार भी उपलब्ध कराया जा रहा है। इस दिशा में आईटीबीपी की ओर से पहल की जा रही है। 16 युवाओं के बैच के प्रशिक्षण पर होने वाले खर्च को कौशल विकास विभाग वहन करेगा। युवाओं को प्रमाण पत्र और रोजगार दिया जाएगा। इसे लेकर कौशल विकास विभाग और आईटीबीपी के बीच एमओयू होगा।
कहा कि इस पहल से प्रदेश के युवाओं को राफ्टिंग एवं माउंटेनियरिंग के क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। इससे साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में भी रोजगार उत्पन्न करने के अवसर प्राप्त होंगे। कहा कि उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य है, जहां आईटीबीपी, पशुपालन विभाग ने एक साथ मिलकर एमओयू किया। इसके बहुत अच्छे परिणाम मिले हैं। इस एमओयू के माध्यम से प्रदेश के पशुपालकों तथा मत्स्य पालकों से आईटीबीपी की ओर से चार महीने में लगभग सवा करोड़ रूपये की खरीद की गई है। बैठक में सचिव कौशल विकास सी रविशंकर, महानिरीक्षक आईटीबीपी संजय गुंज्याल आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: खेल विभाग का क्लर्क स्मैक के साथ गिरफ्तार
Next: राष्ट्रीय खेल की व्यवस्थाओं पर खिलाड़ियों ने जताई ख़ुशी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.