Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • खेल मंत्री रेखा आर्य ने किया आमवाला में बहुउद्देशीय क्रीड़ा भवन का उद्घाटन
  • देहरादून

खेल मंत्री रेखा आर्य ने किया आमवाला में बहुउद्देशीय क्रीड़ा भवन का उद्घाटन

RNS INDIA NEWS 01/11/2022
19 (20)

उत्तराखंड में खिलाड़ियों को विश्व स्तरीय सुविधाएं देंगे : रेखा आर्य

देहरादून। प्रदेश में 2025 में 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन होना है। जिसके लिए खिलाड़ियों को अभी से तैयार किया जा रहा है। साथ ही खेल मैदानों के साथ ही विश्व स्तरीय सुविधाएं भी खिलाड़ियों को दी जाएंगी। ये बात खेल मंत्री रेखा आर्य ने मंगलवार को आमवाला रायपुर में बहुउद्देशीय क्रीड़ा भवन के उद्घाटन अवसर पर कही। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि इस क्रीड़ा हॉल की कुल लागत 4 करोड़ 75 लाख रुपये है। जहां खेल महाकुंभ में चयनित प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बैडमिंटन, जूड़ो, कराटे, टेबल टेनिस, कबड्डी सहित अन्य खेलों में उच्चस्तरीय प्रशिक्षण मिलेगा। उन्होंने कहा कि आज जिस प्रकार से हमारे लिए शिक्षा जरुरी है ठीक इसी प्रकार आज खेल भी हमारे लिए जरुरी है। इस दौरान उन्होनें विशेष प्रमुख सचिव खेल अभिनव कुमार के साथ जोड़ी बनाकर खिलाड़ियों के साथ बैडमिंटन भी खेला। इस दौरान रायपुर विधानसभा विधायक उमेश शर्मा काऊ, खेल एवं युवा कल्याण निदेशक जितेन्द्र सोनकर, जॉइंट डायरेक्टर युवा कल्याण अजय कुमार अग्रवाल, धर्मेंद्र भट्ट, उपनिदेशक शक्ति सिंह, महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश मंमगाई और जिला क्रीड़ा अधिकारी शवाली गुरुंग सहित कई लोग मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चरस तस्करी में वांछित आरोपी गिरफ्तार
Next: सचिवालय रक्षक भर्ती परीक्षा में 5 आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
  • जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.