Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जनता के समर्थन में आए पूर्व दर्जामंत्री कर्नाटक ने अतिक्रमण चिन्हित करने पहुंची टीम को लौटाया वापस
  • अल्मोड़ा

जनता के समर्थन में आए पूर्व दर्जामंत्री कर्नाटक ने अतिक्रमण चिन्हित करने पहुंची टीम को लौटाया वापस

RNS INDIA NEWS 23/08/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। खत्याड़ी क्षेत्र से लगे बेस बाजार में नेशनल हाईवे के अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम चिन्हीकरण की कार्यवाही करने पहुंची जिससे लोगों में काफी डर का माहौल पैदा हो गया। इसकी सूचना स्थानीय लोगों के द्वारा पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक को दी गई। जनता के समर्थन में बिट्टू कर्नाटक तुरन्त मौके पर पहुंचे और नेशनल हाईवे के अधिकारियों से बात कर कार्यवाही रूकवाई। इस अवसर पर कर्नाटक ने कहा कि किसी भी दशा में जनता का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब नेशनल हाईवे के बायपास को चौंसली से ले जाने की कार्यवाही चल रही है तो विभाग के अधिकारियों को ऐसी कौन सी आफत आ गयी जो वे चिन्हीकरण करने बेस बाजार पहुंच गये। उन्होंने कहा कि बड़ी मुश्किल से लोगों ने बैंक से कर्ज लेकर अपना व्यवसाय शुरू किया है। बिना किसी पूर्व सूचना के सम्बन्धित विभाग के कर्मचारी लोगों की दुकानों में घुस जा रहे जिससे लोगों में भय का माहौल है। उन्होंने कहा कि इसे किसी भी दशा में स्वीकार्य नहीं किया जाएगा। उन्होंने सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों से भी कड़े स्वर में कहा कि उच्चतम न्यायालय के आदेश का हम सभी सम्मान करते हैं परन्तु इसका ये मतलब नहीं है कि इस आदेश की आड़ में सम्बन्धित विभाग लोगों को डराने का काम करें। उन्होंने कहा कि जब नेशनल हाईवे के बायपास को चौंसली से डायवर्ट करने की कार्यवाही चल रही है तो ऐसे में नेशनल हाईवे के अधिकारियों और कर्मचारियों के द्वारा इस तरह की कार्यवाही करना समझ से परे हैं। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा कुछ होना भी है तो पहले विभाग जनता को विश्वास में ले। एक खुली बैठक कराई जाए। उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में भी इस तरह की कोई कार्यवाही विभाग द्वारा की गयी तो उसका व्यापक विरोध किया जाएगा। बिट्टू कर्नाटक ने सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों से भी स्पष्ट शब्दों में कहा कि कोई भी कार्यवाही करने से पहले विभाग स्थानीय लोगों के साथ एक खुली बैठक करे और उसमें सर्वसम्मति से कोई समाधान निकाले। कर्नाटक ने कहा कि यदि लोगों को भविष्य में विभाग, विभाग के अधिकारियों के द्वारा इस तरह से धमकाने का कार्य किया गया तो वे फिर सम्बन्धित विभाग के खिलाफ उग्र आन्दोलन को बाध्य होंगे। कर्नाटक ने कहा कि वे अल्मोड़ा विधानसभा की जनता के हितों के लिए सदैव खड़े हैं। किसी भी कीमत में जनता का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कर्नाटक ने कहा कि विभाग के साथ खुली बैठक में वे जनसुनवाई करेंगे जिसके बाद आगे का फैसला लिया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आपदा पीड़ितों की सहायता को आगे आया अवेकन फाउंडेशन
Next: सड़कों की दुर्दशा पर पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
alm 01_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
  • कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.