Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • खाटू श्याम बाबा की डाक निशान यात्रा रींगस हुई रवाना
  • देहरादून

खाटू श्याम बाबा की डाक निशान यात्रा रींगस हुई रवाना

RNS INDIA NEWS 07/08/2023
rns featured image new

विकासनगर। खाटू श्याम मंदिर सेलाकुई से पहली भव्य डाक निशान यात्रा राजस्थान के रींगस के लिए रवाना हुई। मंदिर से निकली निशान यात्रा ने पूरे कस्बे का भ्रमण किया। इस दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने निशान यात्रा पर पुष्प वर्षा करते हुए शामिल लोगों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। खाटू वाले श्याम के जयकारे लगाए। निशान यात्रा में शामिल राधे-श्याम की झांकी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही।
श्याम मंदिर से श्री श्याम का जयघोष करते हुए निशान यात्रा आगे बढ़ी। पांच ध्वज निशान लिए महिला-पुरुष श्रद्धालु यात्रा में शामिल हुए। निशान यात्रा में अबीर गुलाल उड़ाते श्रद्धालु भक्ति गीत गाते हुए बाबा का जयकारा लगाते रहे। इससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। श्याम मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जहां देर रात तक भजन का दौर चलता रहा। यहां श्याम प्रभु का अद्भुत श्रृंगार किया गया था। निशान शोभा यात्रा में खाटू श्याम सेवा समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों सहित नगर के व्यापारी युवा, महिला, पुरुष शामिल हुए। श्री खाटू श्याम सेवा समिति के अध्यक्ष अनुज महावर ने बताया कि निशान यात्रा सेलाकुई से पांवटा साहिब, यमुना नगर, कुरुक्षेत्र, कैथल होते हुए राजस्थान रींगस मंदिर में 12 अगस्त को पहुंचेगी। यात्रा में अमरीक चौधरी, अश्वनी गुप्ता, मदन यादव, उदित नारायण, धनंजय बिष्ट, निरंजन चौहान, धीरज चौधरी, सुधीर रावत, आशु, ममता ठाकुर आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पारंपरिक नुणाई मेला मनाया
Next: दहेज हत्या में आरोपी पति गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में घायल सभासद की उपचार के दौरान मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.