Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • खटीमा में सडक़ हादसे में चचेरे भाइयों की मौत, दोस्त घायल
  • ऊधम सिंह नगर

खटीमा में सडक़ हादसे में चचेरे भाइयों की मौत, दोस्त घायल

RNS INDIA NEWS 16/07/2021
rns featured image new

रुद्रपुर। बहन के गांव से खेतों में खाद डालकर लौट रहे बाइक सवार चचेरे भाइयों की बाइक को अज्ञात बेकाबू वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी, वहीं बाइक सवार उनका दोस्त गंभीर घायल हो गया। उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन चालक की तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार नौगवांठग्गू गांव निवासी मनोज सिंह (25) पुत्र देवेंद्र सिंह गुरुवार शाम चचेरे भाई सुसेन सिंह (22) पुत्र धर्म सिंह और दोस्त शुभम सिंह राणा के साथ अपनी बहन के गांव भड़ाभुडिय़ा गांव गये थे। तीनों वहां बहन के खेतों में खाद डालने के लिये गये थे। देर रात तीनों बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। रास्ते में सितारगंज रोड पर बानूसी के पास सामने से आ रहे एक अज्ञात बेकाबू वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे तीनों सड़क पर जा गिरे। हादसे के बाद जुटे लोगों की सूचना पर तीनों घायलों को 108 से नागरिक चिकित्सालय पहुंचाया गया। यहां से चिकित्सकों ने तीनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया, लेकिन गंभीर रूप से घायल मनोज और सुसेन ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। शुभम को पीलीभीत के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। शुक्रवार की सुबह पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिए। मनोज विवाहित था, उसकी एक बेटी है। सुसेन की अभी शादी नहीं हुई है। मनोज अपने परिवार का इकलौता चिराग था। एक ही परिवार में दो मौतों से परिजनों और गांव में कोहराम मचा हुआ है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हरेला पर्व के अवसर पर सीएम धामी ने किया एमडीडीए सिटी पार्क में वृक्षारोपण
Next: मारूति वैन पर पलटा तेज रफ्तार ट्रक, मासूम सहित पांच लोगों ने मौके पर ही तोड़ा दम, तीन की हालत गंभीर

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सफाई कर्मियों ने सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मंत्री बहुगुणा ने समस्याएं सुन अफसरों को दिए समाधान के निर्देश

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एसएसजे विश्वविद्यालय के तीन परिसरों में 244 नए पद सृजित
  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.