Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • खाते से हेराफेरी करने में बैंक का गार्ड गिरफ्तार
  • हरिद्वार

खाते से हेराफेरी करने में बैंक का गार्ड गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 20/05/2022
rns featured image new

रुड़की। जिला सहकारी बैंक की गोवर्धनपुर शाखा में रुड़की निवासी व्यक्ति के चेक पर उसके फर्जी साइन बनाकर एकाउंट से 19 हजार रुपये निकालने की घटना का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया। रकम बैंक के गार्ड ने ही निकाली थी। पुलिस ने गार्ड को गिरफ्तार कर उसके पास से कुछ रकम बरामद कर ली है। रुड़की के मजरा मलकपुर निवासी राजेंद्र कुमार पुत्र रुहला सिंह का बैंक एकाउंट जिला सहकारी बैंक की गोवर्धनपुर शाखा में है। इसी महीने उन्होंने अपना चेक भरकर बैंक से कुछ रकम निकाली थी। इस दौरान भूलवश उनकी चेकबुक वहीं छूट गई। अगले दिन किसी ने इसी चेकबुक के चेक पर उनके एकाउंट से 19 हजार रुपये निकाल लिए। राजेंद्र ने अज्ञात के खिलाफ खानपुर में मुकदमा दर्ज कराया था। शुक्रवार सुबह खानपुर पुलिस ने घटना का खुलासा कर दिया। एसओ अरविंद रतूड़ी ने बताया कि खानपुर के मोहनावाला गांव का पपेंद्र शर्मा पुत्र प्रेम शर्मा इसी बैंक में गार्ड का काम करता है। राजेंद्र कुमार की बैंक में छूटी पासबुक उसी को मिली थी। उसने बैंक के दस्तावेजों से राजेंद्र के हस्ताक्षर देखे और चेक पर उसी जैसे हस्ताक्षर कर 19 हजार की रकम भरी। इसके बाद उसने अपने गांव के व्यक्ति को लाइन में लगाकर राजेंद्र के खाते से रकम निकाली थी। बताया कि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर 8500 रुपये बरामद कर लिए हैं। खुलासा करने वाली टीम में एसओ रतूड़ी के अलावा गोवर्धनपुर चौकी प्रभारी नवीन चौहान, लक्ष्मण जोशी और सिपाही अजीत तोमर थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फैक्ट्री से केमिकल चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार
Next: तीन सप्ताह से लापता युवती बरामद

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.