Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • खाते से धोखाधड़ी कर लाखों निकालने में बैंक के तीन अफसर गिरफ्तार
  • देहरादून

खाते से धोखाधड़ी कर लाखों निकालने में बैंक के तीन अफसर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 24/05/2022
rns featured image new

देहरादून। सेंट्रल बैंक के अधिकारियों ने एक बैंक खाते से 30.95 लाख रुपये से ज्यादा निकालकर सोना खरीद लिया। एसटीएफ ने इस प्रकरण में शाखा प्रबंधक, सहायक शाखा प्रबंधक और एक सहायक फील्ड अफसर को गिरफ्तार किया है। आरोपी बैंक के लंबे समय से निष्क्रिय खातों की निजी जानकारी बदलकर पैसा निकालकर सोने में निवेश करते थे। ऐसा ही एक मामला अन्य बैंक शाखा का भी है। इसमें एसटीएफ जांच कर रही है।
एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि बीते दिनों अतुल कुमार शर्मा निवासी हर्बर्टपुर, विकासनगर ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया। उन्होंने बताया था कि उनकी मां का बचत खाता हर्बर्टपुर स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में है। पिछले‌ दिनों इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से 30.95 लाख रुपये निकाल लिए गए हैं। इस ट्रांजेक्शन का उनके पास कोई एसएमएस नहीं आया था। मामले में साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। शुरूआत में शाखा के सीसीटीवी फुटेज को देखा गया। इसके बाद खाते की जांच की गई तो मालूम हुआ कि इस खाते में जमा पैसे से ऑनलाइन सोना खरीदा जा रहा है। इससे जो लाभ आ रहा है वह इसमें जमा नहीं किया जा रहा है। इसके बाद साइबर पुलिस ने विभिन्न वॉलेट की जांच की। शुरूआती पड़ताल में ही बैंक शाखा प्रबंधक निश्चल राठौर निवासी ग्राम शहबाजपुर, जिनौरा, बदायूं का नाम सामने आया। उसने पूछताछ में बताया कि वह उन खातों को चुनते थे जिनमें लंबे समय से कोई लेनदेन नहीं हो रहा है। इसके बाद उन्होंने अपने बैंक के सहायक फील्ड अफसर आजम और सहायक प्रबंधक कविश डंग के साथ मिलकर यह योजना बनाई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एसटीएफ ने दबोचा दस हजार का इनामी तस्कर
Next: दून पहुंचे लक्ष्य सेन बोले- लक्ष्य से ना भटकें, सफलता मिलेगी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.