Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • सफलता: खानपुर थाना पुलिस ने पकड़े नकली नोट बनाकर ग्रामीण क्षेत्रों में चलाने वाले दो शातिर
  • हरिद्वार

सफलता: खानपुर थाना पुलिस ने पकड़े नकली नोट बनाकर ग्रामीण क्षेत्रों में चलाने वाले दो शातिर

RNS INDIA NEWS 24/03/2022
rns featured image new

रुड़की (आरएनएस)। खानपुर थाना पुलिस ने एक बहुत ही प्रशंसनीय कार्य करते हुए सफलता हासिल की है। थाना पुलिस ने नकली नोट बनाकर ग्रामीण क्षेत्रों में चलाने वाले दो शातिरो को पकड़ने में सफलता हासिल की। पुलिस टीम को इनके पास से हजारों रुपए के नकली नोट समेत उपकरण भी बरामद किए हैं। पकड़े गए शातिर मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, हरिद्वार आदि ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर नकली नोटों को चलाया करते थे।

एसपी देहात कार्यालय पर उक्त मामले का खुलासा करते हुए एसपी देहात परमेंद्र सिंह डोभाल ने बताया कि खानपुर थाना पुलिस ने नकली नोट बनाकर ग्रामीण क्षेत्रों में चलाने वाले दो शातिरो को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। उन्होंने बताया कि खानपुर थाना पुलिस मुजफ्फरनगर बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर चेकिंग कर रही थी इसी दौरान पुलिस टीम को एक क्विड कार सामने से आती हुई दिखाई दी जिस पर पुलिस ने कार में बैठे दो व्यक्तियों से पूछताछ की। इस दौरान दोनों व्यक्ति पुलिस को देख घबरा गए जिस पर पुलिस टीम को उन पर शक हुआ और पुलिस ने जब उनकी चेकिंग की तो उनके पास से सो सो के नकली नोट बरामद हुए। पुलिस पूछताछ उन्होंने ने अपना नाम कुर्बान उर्फ लालू निवासी सलेमपुर बताया है और दूसरे ने अपना नाम मनोज निवासी झिंझाना शामली उत्तर प्रदेश बताया है। कुर्बान ने बताया कि उसने अपने घर में स्कैनर और प्रिंटर रख रखा है और इन्हीं के माध्यम से वह सो सो के नकली नोट बनाता है और मनोज के साथ मिलकर बिजनौर, हरिद्वार, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर के ग्रामीण इलाकों में जाकर इन्हें चलाता है। उन्होंने बताया ग्रामीण इलाकों में इतनी आसानी से नोट चल जाते हैं और किसी को कोई शक भी नहीं होता। पुलिस टीम को उनके पास नकली नोट बरामद हुए। पुलिस ने नकली नोट बनाने वाले उपकरण भी बरामद कर लिए हैं। दोनों साथियों को पकड़ने वाली पुलिस टीम में खानपुर थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल, एसआई/चौकी इंचार्ज गोवर्धनपुर नवीन चौहान, एसआई विकास रावत, जोहर सिंह, कॉन्स्टेबल अरविंद रावत, सुधीर कुमार, कुलदीप व होमगार्ड आनंदपाल आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ट्रैप कैमरे में स्नो लेपर्ड का जोड़ा कैद हुआ
Next: लोगों के लिए ये बन गये हैं मुसीबत

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

यूकेएसएसएससी की स्नातक परीक्षा 14 जून को, हरिद्वार के 53 केंद्रों पर बैठेंगे अभ्यर्थी

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.