Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • खाने को लेकर हुए कलह से नाराज शिक्षिका ने जहर खाकर की आत्महत्या
  • देहरादून

खाने को लेकर हुए कलह से नाराज शिक्षिका ने जहर खाकर की आत्महत्या

RNS INDIA NEWS 08/02/2023
default featured image

विकासनगर। यूपी के बिजनौर जिले में तैनात प्राइमरी की शिक्षिका निकहत जैदी 32) ने विकासनगर स्थित ससुराल में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार महिला की खाने के मीनू को लेकर अपनी ननद से विवाद हो गया था। इसी विवाद से नाराज होकर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। महिला के शव का पंचनामा कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार निकहत जैदी पत्नी शहादत जैदी निवासी विकासनगर का मायका यूपी बिजनौर में है। जहां वह प्राथमिक विद्यालय कटकोई चांदपुर जिला बिजनौर में तैनात है। ससुराल में ननद की शादी थी, जिसमें शामिल होने के लिए निकहत जैदी चार पांच दिन पहले विकासनगर ससुराल आयी थी। छह फरवरी को खाने के मीनू को लेकर उसकी अपनी ननद से बहस हो गयी। जिससे दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद से नाराज होकर निकहत जैदी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसके बाद निकहत जैदी घर में तड़पने लगी, परिजनों ने तत्काल उसे लेहमन अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान छह फरवरी की मध्यरात्रि को उसने दम तोड़ दिया। चौकी प्रभारी विकासनगर किशन देवरानी ने बताया कि पंचनामा और पोस्टमार्टम के बाद मृतका का शव परिजनों को सौंप दिया गया। उन्होंने बताया कि मृतका के मायके पक्ष से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जायेगी। मृतक शिक्षिका के दो बच्चों में एक छह साल का बेटा और चार साल की बेटी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 10 लाख की स्मैक के साथ कबाड़ी गिरफ्तार
Next: डीजीपी के नाम ठगी मामले में दौलत कुंवर का बेटा गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.