Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • खनन वाहनों की निकासी को पिपलिया में फायरिंग, 3 घायल
  • ऊधम सिंह नगर

खनन वाहनों की निकासी को पिपलिया में फायरिंग, 3 घायल

RNS INDIA NEWS 01/04/2024
rns featured image new

काशीपुर(आरएनएस)। खनन वाहनों की निकासी को लेकर गांव पिपलिया में जमकर पथराव और मारपीट हो गई। आरोप है कि माईनिंग चेकपोस्ट पर मौजूद दबंगों ने 8 से 10 राउंड फायरिंग की, जिससे अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से एक पिस्टल और एक कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के 8 लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकद्मा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। खनन वाहनों की रॉयल्टी चेक करने के लिए कैलाश रिवर बैड मिनरल को सरकार की ओर से स्वीकृति मिली है। आरोप है कि रॉयल्टी चेक करने की आढ़ में ये लोग अवैध वसूली कर रहे हैं तथा चालकों से मारपीट कर रहे हैं। आरोप ये भी है कि इनकी चेकपोस्ट छोई मोढ़ पर है, लेकिन ये लोग रविवार की रात करीब 12.30 बजे पिपलिया मोढ़ पर नियमों को ताक पर रखकर चेकिंग कर रहे थे। तभी सामने से पट्टी निवासी माजिद का खाली डंपर डीजल डलवाकर आ रहा था, जिसको इन्होंने रोका और उससे अवैध वसूली करनी चाही। इसपर वहां विवाद हो गया। इसके बाद डंपर स्वामी माजिद अपने दोस्त मोहित के साथ मौके पर पहुंचा था। आरोप है कि इसी बीच चेक पोस्ट कर्मियों ने पथराव कर दिया। इसमें मोहित और फरमान घायल हो गए। इस घटना से नाराज लोग बड़ी संख्या में एकजुट हो गए और दोनों ओर से गाली गलौच होने लगा। आरोप है कि चेक पोस्ट कर्मी घर का चैनल गेट बंद कर छत पर चढ़ गए और वहां से 8 से 10 राउंड फायर कर दिए। इससे अफरा-तफरी मच गई। मारपीट फायरिंग की सूचना के बाद सीओ अन्न राम आर्य, कोतवाल मनोज रतूढ़ी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने नाराज लोगों को शांत करते हुए चेक पोस्ट कर्मियों के पास से एक लाईसेंसी पिस्टल तथा एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया। वहीं पुलिस ने कंपनी के कर्मी विनय कुमार अहलूवालिया की तहरीर पर 6 अज्ञात और अन्य लोगों पर मुकद्मा दर्ज कर लिया। वहीं दूसरे पक्ष के माजिद हुसैन की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर दो अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

गांव पिपलिया में मारपीट और फायरिंग की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों पर मुकद्मा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। कानून का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।     -अभय सिंह, एएसपी काशीपुर।

कैलाश रिवर बैड मिनरल को चयनित चेकपोस्ट पर ही रॉयल्टी चेक करने का अधिकार मिला है। इनपर आरोप लगा है कि कर्मियों ने छोई मोड़ के स्थान पर गांव पिपलिया में बैरिकेड लगाकर वाहनों की चेकिंग की है जो कि नियमविरूद्ध है। इसी को लेकर वहां मारपीट और फायरिंग की घटना सामने आई है, जिसपर पुलिस जांच कर रही है। वहीं कंपनी से पूछा जाएगा कि इन्होंने चेकपोस्ट के स्थान पर दूसरी जगह चेकिंग किस अधिकार से की है।    -राकेश तिवारी, एसडीएम बाजपुर।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ई रिक्शा चोर गैंग का भंड़ाफोड़, चार आरोपी दबोचे
Next: सौड़ी में निकाला पुलिस और पैरामिलिट्री ने फ्लैग मार्च

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.