Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • खनन न्यास से जिला अस्पताल में स्थापित होगी 3डी अल्ट्रासाउंड मशीन
  • अल्मोड़ा

खनन न्यास से जिला अस्पताल में स्थापित होगी 3डी अल्ट्रासाउंड मशीन

RNS INDIA NEWS 17/11/2025
WhatsApp Image 2025-11-17 at 18.00.06

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट में जिला खनन न्यास की शासी परिषद की बैठक हुई। इस बैठक में खनन न्यास के तहत विभागों के प्रस्तावित कार्यों को लेकर विचार विमर्श हुआ। बैठक में खनन न्यास से 3 करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि को शिक्षा, चिकित्सा, पर्यटन विकास, खेल संवर्धन जैसे अनेक कार्यों में खर्च करने के प्रस्ताव पास हुए। इस बैठक में यह निर्णय हुआ कि खनन न्यास की धनराशि को चिकित्सा, शिक्षा, पर्यटन विकास एवं अन्य जनोपयोगी कार्यों में ही व्यय किया जाएगा। इस बैठक में यह तय किया गया कि खनन न्यास से जिला अस्पताल में एक 3डी अल्ट्रासाउंड मशीन की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि इस मशीन के जिला अस्पताल में स्थापित होने से स्थानीय नागरिक, गर्भवती महिलाओं तथा दूर दराज के लोगों को भी काफी लाभ होगा। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि मशीन के प्रोक्योरमेंट की सभी प्रक्रियाएं नियमानुसार पूर्ण की जाएं। जिलाधिकारी ने खनन न्यास के माध्यम से राजकीय विद्यालयों में अस्थाई शिक्षकों की तैनाती की लिए भी धनराशि स्वीकृत की। अल्मोड़ा जनपद की जीवनदायिनी नदी कोसी पर बने बैराज का डिसिल्टिंग का कार्य भी खनन न्यास से कराए जाने पर सहमति बनी है। जिलाधिकारी ने अधिशाषी अभियंता सिंचाई को निर्देश दिए कि इस कार्य को गुणवत्ता के साथ किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि खनन न्यास की धनराशि को जनपद के चहुमुखी विकास के लिए ही खर्च किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि खनन न्यास से स्वीकृत धनराशि का सदुपयोग सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए आगामी समय में अधिकारियों द्वारा जो प्रस्ताव दिए जाएंगे, वह भी जनहित से ही सम्बंधित हों। बैठक में अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र, मुख्य शिक्षा अधिकारी अत्रेश सयाना, उपजिलाधिकारी संजय कुमार, जिला खनन अधिकारी राहुल रावत समेत अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 17 नवंबर
Next: आर्य समाज में स्वास्थ्य शिविर और वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों पर संगोष्ठी आयोजित

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
alm 01_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.