Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • खनन कारोबारी से विदेशी नंबरों से मांगी लाखों की रंगदारी
  • ऊधम सिंह नगर

खनन कारोबारी से विदेशी नंबरों से मांगी लाखों की रंगदारी

RNS INDIA NEWS 24/11/2024
rns featured image new

काशीपुर(आरएनएस)। सुल्तानपुर पट्टी चौकी के क्षेत्र उंचा गांव में रहने वाले खनन कारोबारी को विदेश से 2 लाख की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। पीड़ित के अनुसार फोन पर उसको बोला जा रहा है कि दो लाख लेकर तुरंत सितारगंज के एक युवक को पहुंचा दिए जाएं। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया है। उंचा गांव निवासी हरजिंदर सिंह उर्फ मोनू संधू पुत्र सुखविंदर सिंह खनन कारोबारी है तथा कबड्डी का खिलाड़ी भी है। रविवार को मोनू संधू लोगों को साथ लेकर कोतवाली पहुंचा। जहां उसने कोतवाल नरेश चौहान को लिखित शिकायत देकर बताया कि 22 नवंबर को उसे अलग-अलग विदेशी नंबरों से अज्ञात व्यक्ति ने फोन किया। इसमें उक्त व्यक्ति ने 2 लाख रुपये की रंगदारी मांगी और पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान पीड़ित ने बताया कि उक्त व्यक्ति ने 2 लाख रुपये सितारगंज निवासी एक व्यक्ति को देने की भी बात कही। वहीं पीड़ित ने बताया कि वह कबड्डी खेलता है और उसे कबड्डी खेलने के लिए बाहर भी जाना पड़ता है। ऐसे में उसे उक्त लोगों से जान का खतरा बना हुआ है। इस दौरान पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। वहीं कोतवाल नरेश चौहान ने बताया कि एक व्यक्ति ने दो लोगों पर रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। इसमें जांच की जाएगी और जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री धामी ने किया हिन्दी फिल्म ‘दि साबरमती रिपोर्ट’ को टैक्स फ्री
Next: शराब पीकर हंगामा काटने का विरोध करने पर मारपीट की

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

घास काट रही महिला पर मगरमच्छ ने किया हमला

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

भूमि सौदे के नाम पर 30 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

साइबर ठगी में इस्तेमाल हो रहे थे तीन बैंक खाते

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 08 जून
  • कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी
  • मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां
  • फर्जी हस्ताक्षर कर परिचित ने खाते से रकम उड़ाई
  • ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक कर पुलिस ने दिए सुरक्षा और सतर्कता के निर्देश
  • राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से अंतिम विदाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.