Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • खलंगा मेले से पहले सागरताल नालापानी में चलाया सफाई अभियान
  • देहरादून

खलंगा मेले से पहले सागरताल नालापानी में चलाया सफाई अभियान

RNS INDIA NEWS 12/11/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  बलभद्र खलंगा विकास समिति द्वारा बुधवार को खलंगा मेला स्थल सागरताल नालापानी में पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के लिए स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान खलंगा के जंगलों से खाने पीने के खाली रैपर, कांच की बोतलें आदि उठाए गए। बलभद्र खलंगा विकास समिति अध्‍यक्ष कर्नल विक्रम सिंह थापा ने कहा कि यह स्वच्छता अभियान खलंगा मेला से पूर्व मेला स्थल को साफ- सुथरा करने के लिए चलाया गया है। समिति खलंगा मेला के साथ ही पर्यावरण संरक्षण, संवर्द्धन के लिए हर साल सफाई कार्य के जरिए जागरूकता अभियान चलाती है। मेले से पूर्व और मेले के बाद इस मनोरम एवं ऐतिहासिक स्थान को साफ सुथरा रखने के लिए समिति लगातार कार्य कर रही है।
मेले में आने वाले प्रकृति प्रेमियों एवं पर्यटकों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाता है। उन्होंने बताया कि इस प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण रमणीक स्थल पर पर्यटक आते हैं। पिकनिक करते हैं और अपने खाने-पीने के खाली रैपर, बोतलें व कूडा़ जगह जगह फैलाकर छोड़ देते हैं। समिति सचिव प्रभा शाह ने बताया कि गोरखा-आंग्ल युद्ध के गवाह इस ऐतिहासिक स्थल पर 30 नवम्बर को 51 वां खलंगा मेला भव्य रूप में आयोजित होगा। सफाई अभियान में समाजसेवी, युवा एवं मातृशक्तियों का सराहनीय योगदान रहा। अभियान में बलभद्र खलंगा विकास समिति अध्‍यक्ष कर्नल विक्रम सिंह थापा, उपाध्यक्ष बीनू गुरूंग, कर्नल अनिल गुरूंग, कर्नल सीबी थापा, कर्नल डीएस खड़का, कर्नल एमबी राना, हिमानी गुरूंग, सुनीता गुरूंग, केबी कार्की, सुरेश गुरूंग, महेश भूषाल, शमशेर थापा, संजय थापा, अनिल थापा, अशोक बल्लभ शर्मा, राजेंद्र गुरूंग, पीएन शेरपा, शेरजंग थापा, नारायण गिरी, कमल गुरूंग, मोनिका थापा, अनुराज क्षेत्री मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: साइबर ठगों ने मोबाइल हैक कर एक लाख 72 हजार निकाले
Next: आपदा में ग्राउंड जीरो पर काम करने वाले सम्मानित

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिरगूल देवता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सैलानियों से गुलजार हुआ चकराता, पर्यटन कारोबार में आई रौनक

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अनियितताएं मिलने पर मेडिकल स्टोर संचालकों से मांगा स्पष्टीकरण
  • दर्ज़ामंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल ने सुनीं ताम्र शिल्पकारों की समस्याएं
  • कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास
  • दौलाघाट में स्वास्थ्य शिविर में 300 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण
  • अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर
  • मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.