Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • खजाना ढूंढने के लालच में देवस्थान क्षतिग्रस्त करने वाले तांत्रिक को जेल भेजा
  • हरिद्वार

खजाना ढूंढने के लालच में देवस्थान क्षतिग्रस्त करने वाले तांत्रिक को जेल भेजा

RNS INDIA NEWS 31/01/2022
rns featured image new

रुड़की।  खजाना ढूंढने के लालच में देवस्थान खोदने के मामले में पुलिस ने तांत्रिक सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सोमवार को पुलिस ने ग्रामीणों द्वारा मौके से पकड़े गए तांत्रिक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। पुलिस फरार चारों लोगों की तलाश कर रही है। लक्सर के गंगनौली गांव निवासी मुनेश कुमार ने आबादी के पास अपने खेत में देवस्थान बना रखा है। शनिवार में आधी रात के आसपास 5 लोगों ने उस जमीन में खुदाई कर देवस्थान को क्षतिग्रस्त कर दिया था। शोरगुल सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उनमें से एक सत्तार पुत्र यामीन निवासी ग्राम कसेरवा थाना शाहपुर जिला मुजफ्फरनर को ग्रामीणों ने पकड़ लिया था, जबकि उसके साथ खुदाई कर रहे गंगनौली निवासी राजवीर पुत्र रणधीर के अलावा जैनपुर (मंगलौर) का असलम, गोधना (पुरकाजी) का सुक्का व पदार्था (पथरी) का मंजूरा मौके से फरार हो गए थे। पूछताछ में पकड़े गए सत्तार ने बताया था कि वह तंत्र मंत्र का काम करता है। तंत्र विद्या से उसे देवस्थान के नीचे जमीन में खजाना गड़ा होने का पता चला था। खजाना निकालने के लिए ही पांचों लोग वहां खुदाई कर रहे थे। इसके बाद ग्रामीणों ने कोतवाली की पुलिस बुलाकर सत्तार को उनके सुपुर्द कर दिया था। देवस्थान वाली जमीन के मालिक मुनेश कुमार ने पांचों लोगों को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर भी दी थी। कोतवाल यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर पांचों आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। सत्तार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। बाकी चार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जय भगवान सैनी ने नामांकन वापस लिया
Next: तीन तलाक का आरोपी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सोमवती अमावस्या पर रेलवे का तोहफा, जम्मू से हरिद्वार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.