Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • खाई में गिरी कार, चालक समेत तीन घायल
  • बागेश्वर

खाई में गिरी कार, चालक समेत तीन घायल

RNS INDIA NEWS 29/05/2026
rns featured image new

बागेश्वर(आरएनएस)। कांडा थाना क्षेत्र के ढप्टी-विजयपुर मोटर मार्ग पर शुक्रवार को एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांडा पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार कार ढप्टी से विजयपुर की ओर जा रही थी। ढप्टी के पास चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे कार सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। दुर्घटना में चालक 46 वर्षीय दीपक धामी पुत्र केशर सिंह धामी निवासी ढप्टी, 32 वर्षीय अनीता दफौटी पत्नी सज्जन सिंह निवासी दफौट गांव तथा उनकी नौ वर्षीय पुत्री भूमिका घायल हो गई।

ग्राम प्रधान नीमा धामी ने घटना की सूचना कांडा थाना पुलिस को दी। बताया गया कि स्कूल जा रहे बच्चों ने वाहन को खाई में गिरते देखा और इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। इसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को खाई से बाहर निकाला गया।

प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. दिवाकर पांडेय ने बताया कि चालक के सिर और कंधे में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि महिला के सिर, कमर और कंधे में चोट लगी है। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बच्ची की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: क्वारब और कैंचीधाम की समस्याओं पर सरकार विफल: हरीश रावत
Next: गधोली में ट्रैक्टर ट्रॉली खाई में गिरी, दो युवकों की मौत

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

चरस तस्करी में तीन साल का कठोर कारावास

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

हरियाली महोत्सव में चंदन-रुद्राक्ष समेत सैकड़ों पौधे रोपे, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

औद्योगिक हैंप की लाइसेंस व्यवस्था फिर लागू करने की मांग

RNS INDIA NEWS 10/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • ग्राम पंचायत अथरबनी के उपप्रधान बने रमेश सिंह भोज
  • मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, 13 अगस्त तक करें दावा और आपत्ति दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.