Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • खाई में गिरी कार, सवार तीन लोगों की मौत
  • देहरादून

खाई में गिरी कार, सवार तीन लोगों की मौत

RNS INDIA NEWS 01/09/2022
rns featured image new

विकासनगर। इच्छाड़ी बांध से छह किमी आगे त्यूणी की ओर एक कार करीब चार सौ मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में कार में सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। निर्जन स्थान पर हुई कार दुर्घटना की जानकारी क्षेत्र के लोगों और पुलिस को करीब तीन घंटे बाद मिली। कालसी थाना पुलिस, एसडीआरएफ और राजस्व पुलिस ने शवों को सड़क तक पहुंचाया। पुलिस ने शवों के पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की है। गुरुवार तड़के करीब छह बजे कार सवार तीन लोग सामान लेकर विकासनगर से हिमाचल प्रदेश के नेरुवा की ओर जा रहे थे। इच्छाड़ी बांध से करीब छह किमी आगे कार अनियंत्रित होकर टौंस नदी के किनारे गहरी खाई में गिर गयी। करीब नौ बजे कालसी पुलिस को स्थानीय लोगों ने नदी किनारे कार दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर दी। इसके बाद रेस्क्यू सामग्री लेकर कालसी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एसडीएम चकराता को दुर्घटना के बारे में जानकारी दी। जिसके बाद एसडीआरएफ और राजस्व पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर पाया गया कि दो लोग नदी किनारे पड़े थे। जबकि एक व्यक्ति कार के अंदर था। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई थी। एसडीआरएफ और पुलिस ने कार का दरवाजा काटकर घायल को निकाला। गंभीर रूप से घायल तीनों लोगों को अस्प्ताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कार के मालिक के नंबर के आधार पर पुलिस ने फोन कर मृतक लोगों के बारे में पता लगाया। पता चला कि तीनों लोग विकासनगर से सामान लेकर हिमाचल प्रदेश के नेरुवा जा रहे थे। मृतकों की पहचान दिलशाद (24 वर्ष) पुत्र इब्राहिम निवासी नेरुवा हिमाचल प्रदेश, रमिश रांता (34वर्ष) पुत्र रामानंद निवासी कोटी सराय तहसील नेरुवा, विक्रम (31 वर्ष) रमेश निवासी कोटी सराय तहसील नेरुवा हिमाचल प्रदेश रूप में हुई। थानाध्यक्ष अशोक सिंह राठौर ने बताया कि राजस्व क्षेत्र होने के कारण मृतकों के शव के पंचनामा पोस्टमार्टम की कार्रवाई राजस्व पुलिस कर रही है। बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विपक्ष की आवाज दबाना चाहती है भाजपा: जितेंद्र सरस्वती
Next: सफदरजंग अस्पताल में एमबीबीएस छात्रा ने की आत्महत्या

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.