Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • खाई में गिरा टैंपो ट्रैवलर, सभी यात्री सुरक्षित
  • देहरादून

खाई में गिरा टैंपो ट्रैवलर, सभी यात्री सुरक्षित

RNS INDIA NEWS 25/07/2022
rns featured image new

विकासनगर। कालसी- बैराटखाई मोटर मार्ग कोथी भौंदी के पास ब्रेक फेल होने से यात्रियों से भरा एक टैंपो ट्रैवलर खाई में गिर जाने से दुर्घटनाग्रस्त हो गया। टैंपो ट्रैवलर पेड़ पर अटक गया। जिससे सभी यात्री सुरक्षित बच गये। घायलों को पीएचसी कालसी में प्राथमिक उपचार देने के बाद छुट्टी दे दी गयी है। रविवार की दोपहर करीब दो बजे कालसी थाना पुलिस को टैंपो ट्रैवलर के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली। इस पर एसआई नीरज कठैत के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जहां चालक ललित कुमार पुत्र लक्ष्मण दास निवासी जीटी डिपो करनाल बाईपास जनपद करनाल हरियाणा ने बताया कि हम लोग दो वाहनों से दिल्ली हरियाणा से चकराता घूमने आये थे। चकराता से वापस आते समय हमारे वाहन का अचानक ब्रेक फेल हो गया। जिसे बचाने की काफी कोशिश की। लेकिन वाहन अनियन्त्रित होकर सड़क किनारे नीचे की ओर पलट कर पेड़ पर अटक गया। इससे वाहन में सवार सभी 12 लोगों को हल्की फुल्की चोटें आयीं, लेकिन सभी सुरक्षित बच गये। सभी को दूसरे वाहन से पुलिस ने पीएचसी कालसी उपचार के लिए भेजा। थानाध्यक्ष अशोक राठौर ने बताया कि मरहम पट्टी के बाद सभी यात्रियों को छुट्टी दे दी। जहां से सभी यात्री अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गये।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चोरी के सामान के साथ आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा
Next: एसडीएम कॉलेज में प्रवेश की अंतिम तिथि 30 जुलाई

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.