Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • खड़िया खान में पहाड़ भरभराकर गिरा, चार मजदूर घायल
  • बागेश्वर

खड़िया खान में पहाड़ भरभराकर गिरा, चार मजदूर घायल

RNS INDIA NEWS 15/04/2022
rns featured image new

बागेश्वर। दुग-नाकुरी तहसील के रीमा क्षेत्र में एक खड़िया खान में पहाड़ भरभरा कर गिर गया। इसकी चपेट में आने से चार मजदूर घायल हो गए हैं। इसमें एक घायल की हालत नाजुक बनी हुई है। जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। जिला प्रशासन घटना की जांच में जुट गया है। इन दिनों जिले में कई स्थानों पर बारिश हो रही है। वहीं खनन क्षेत्रों में काम भी चल रहा है। शुक्रवार को रीमा क्षेत्र के एक खड़िया खान में मजदूर काम कर रहे थे। बारिश होने के कारण पहाड़ दरकने लगा। जिसके मलबे की चपेट में आकर उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी निवासी 55 वर्षीय राम किशन पुत्र गोकुल, 18 वर्षीय अभिषेक पुत्र सुखदेव, 55 वर्षीय अमर सिंह पुत्र हरि लाल और 17 वर्षीय सूरजीत पुत्र दुल्ले घायल हो गए। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। डॉ. गिरिजा जोशी के अनुसार तीन घायलों का उपचार चल रहा है और वह खतरे से बाहर हैं, जबकि अमर सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है। उसका उपचार किया जा रहा है। उसे हायर सेंटर रेफर नहीं किया जाएगा। इधर, उपजिलाधिकारी हर गिरी ने बताया कि यह खान उडियार में है। जिसके पट्टाधारक दीवान सिंह पपोला हैं। घटना की जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अस्पताल में शराब पीकर सो गया कर्मचारी, मरीज रहे परेशान
Next: अस्पताल के पूर्व वित्त प्रबंधक पर मुकदमा दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

एक जुलाई तक कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण करेंगे क्रमिक अनशन

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

जनसुनवाई में 25 शिकायतें दर्ज, अधिकांश मामलों का मौके पर निस्तारण

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा
  • अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर
  • नानकमत्ता विधानसभा में एसआईआर के धीमी गति से एसडीएम नाराज
  • एक जुलाई तक कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण करेंगे क्रमिक अनशन
  • मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल
  • सीएम घोषणा के अंतर्गत क्षेत्र को बाढ़ से बचाने के लिए कार्य शुरू
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.