Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • खड़ा दीया अनुष्ठान के लिए 135 दंपति ने कराया पंजीकरण
  • पौड़ी

खड़ा दीया अनुष्ठान के लिए 135 दंपति ने कराया पंजीकरण

RNS INDIA NEWS 21/10/2025
default featured image

श्रीनगर गढ़वाल(आरएनएस)।  ऐतिहासिक व पौराणिक सिद्धपीठ कमलेश्वर महादेव मंदिर में आगामी 4 नवंबर को बैकुंठ चतुर्दशी पर्व पर खड़ा दीया अनुष्ठान होगा। मंदिर में संतान कामना के लिए दंपति यह अनुष्ठान करते हैं। मान्यता है कि खड़ा दीया अनुष्ठान करने वाले दंपति को संतान प्राप्ति होती है। कमलेश्वर मंदिर में खड़ा दीया अनुष्ठान के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से 135 दंपति पंजीकरण करा चुके हैं। पंजीकरण आगामी 4 नवंबर सांय तक किए जा सकते हैं। कमलेश्वर महादेव मंदिर के महंत आशुतोष पुरी ने बताया कि आगामी 4 नवम्बर को कमलेश्वर महादेव मंदिर में खड़े दिया का अनुष्ठान किया जायेगा। बताया कि अभी तक बंगलौर, दिल्ली, महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा, नोएडा सहित उत्तराखंड के 15 दंपतियों ने संतान प्राप्ति के लिए पंजीकरण करवाया है। बताया कि पिछले वर्ष 145 निसंतान दंपति ने पंजीकरण करवाया था। महंत आशुतोष पुरी ने बताया कि कमलेश्वर महादेव मंदिर में हर साल कार्तिक शुक्ल चतुर्दशी की रात दंपति संतान कामना के लिए भगवान शिव की पूजा करते हैं। मान्यता है कि दानवों पर विजय पाने के लिए भगवान विष्णु ने श्रीनगर के कमलेश्वर में स्थित शिव मंदिर में भगवान शिव से वरदान पाने के लिए तप किया था। भगवान विष्णु शिव के सहस्त्रनाम के अनुरूप जाप करते हुए एक हजार कमल पुष्प चढ़ाने लगे। भगवान शिव ने श्रीहरि विष्णु की परीक्षा लेने के लिए एक कमल छुपा दिया था। एक कमल पुष्प कम होने से यज्ञ में कोई बाधा न पड़े इसके लिए श्रीहरि विष्णु ने अपना एक नेत्र अर्पित करने का संकल्प लिया। इससे प्रसन्न होकर भोलेनाथ ने भगवान विष्णु को अमोघ सुदर्शन चक्र वरदान के रूप में दिया। इस दौरान मंदिर में पूजा करते हुए एक दंपति भगवान की इस लीला को देख रहे थे। मां पार्वती के अनुरोध पर भगवान शिव ने उस दंपति को संतान प्राप्ति का वरदान दिया। तब से यहां बैकुंठ चतुर्दशी पर्व पर दंपति संतान प्राप्ति के लिए खड़ा दीया अनुष्ठान करते हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सशस्त्र सीमा बल मुख्यालय अल्मोड़ा में मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस
Next: बंदूक उठाते समय चली गोली, पूर्व सैनिक की मौत

Related Post

default featured image
  • पौड़ी

भालू ने महिला पर किया हमला, हालत गंभीर, एयर एंबुलेंस से हायर सेंटर रेफर

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0
default featured image
  • पौड़ी

गहड़ गांव में नर्सिंग कॉलेज खोलने के लिए भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0
default featured image
  • पौड़ी

अधिकारियों के गैरहाजिर रहने पर जनप्रतिनिधियों में रोष

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • भालू ने महिला पर किया हमला, हालत गंभीर, एयर एंबुलेंस से हायर सेंटर रेफर
  • गहड़ गांव में नर्सिंग कॉलेज खोलने के लिए भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू
  • सिडकुल में रियल एस्टेट कार्यालय से चांदी की मूर्तियां चोरी, चार आरोपी रंगेहाथ दबोचे
  • नकली दवाइयों का बड़ा गिरोह बेनकाब, एसटीएफ ने एक आरोपी किया गिरफ्तार
  • शेयर ट्रेडिंग के नाम पर व्यापारी से 28.85 लाख ठगे
  • नौकरानी भेजने का झांसा दे 39 हजार ठगे

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.